Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Giridih News :कायस्थ समाज के हर कार्य में हर संभव साथ दूंगा : सुदिव्य सोनू

Giridih News :कायस्थ समाज के हर कार्य में हर संभव साथ दूंगा : सुदिव्य सोनू

समारोह की अध्यक्षता करते हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने कहा कि डॉ राजेंद्र भवन के ऊपर एक सुदृढ़ पुस्तकालय बनेगा. मौके पर झारखंड के पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, महासचिव चुन्नूकांत, त्रिभुवन दयाल, सतीश कुंदन, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष विनय प्रसाद बक्शी, सचिव संजीवनाथ धूल्लू, डॉ रीतेश सिन्हा, सीए पीके दत्ता, राकेश सिन्हा, राजेश सिन्हा, पुष्पा सिन्हा, सिंकू सिन्हा, संदीप कुमार सिन्हा (टिंकू), रितेश सिन्हा, राजेश सिन्हा, बबलू सिन्हा, नीतीश आनंद, श्रेयांस कुमार, तनुजा सहाय, पूनम सहाय, वार्ड पार्षद संगीता सिन्हा आदि शामिल थे.

साशाबाम के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ (साशाबाम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार से गिरिडीह में मुलाकात की. महासंघ ने झारखंड सरकार से मांग की है कि राज्य में सवर्ण समाज के आर्थिक और सामाजिक स्थिति का सर्वेक्षण, संवर्धन और संरक्षण के लिए सवर्ण आयोग का गठन करे. मंत्री ने आश्वस्त किया है कि इस संबंध में सवर्णों के एक प्रतिनिधिमंडल को जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलवायेंगे. सरकार भी इस दिशा में आगे बढ़ना चाहती है. सरकार चाहती है कि झारखंड का सर्वांगीण विकास समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चला जाये. प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री चंदन मिश्र भी साथ में थे.

The post Giridih News :कायस्थ समाज के हर कार्य में हर संभव साथ दूंगा : सुदिव्य सोनू appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles