Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Gopalganj News : रात में घर से बुला कर ले गये कुछ लोग, सुबह में अस्पताल से मिली लाश

Gopalganj News : रात में घर से बुला कर ले गये कुछ लोग, सुबह में अस्पताल से मिली लाश

मांझा. थाना क्षेत्र के लंगटूहाता गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मांझा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. जानकारी के अनुसार लंगटूहाता गांव निवासी स्व. मोतीचरण राम के 42 वर्षीय पुत्र रामाधार राम को गुरुवार की रात कुछ लोग घर से बुलाकर ले गये थे. शुक्रवार की दोपहर परिजनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझा से उसकी मौत की सूचना मिली. सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि युवक की तबीयत खराब होने की बात सामने आयी है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

The post Gopalganj News : रात में घर से बुला कर ले गये कुछ लोग, सुबह में अस्पताल से मिली लाश appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles