Wednesday, May 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Hazaribagh Elephant Attack | Curchu Deaths Panic

हजारीबाग के चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में छह लोगों की जान लेने के 24 घंटे बाद ही दो और लोगों की जान ले ली। हाथियों ने गोंदवार गांव से सटे बहेरा पंचायत के कजरी गांव के भुरकुंडा टोला में पांच हाथियों के झुंड ने शुक्रवार की रात राजेश मुर्मु के घर पर

.

इस दौरान घर में सो रही उनकी पत्नी फुलमुनी देवी को हाथियों ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के वक्त राजेश मुर्मु किसी तरह घर की दीवार फांदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हाथियों के अचानक हुए इस हमले से गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक महिला की जान जा चुकी थी।

शुक्रवार को हाथियों के शिकार हुए लोगों की तस्वीरें देखें…..

घर में सो रही फुलमुनी देवी को हाथियों ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

घर में सो रही फुलमुनी देवी को हाथियों ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के वक्त राजेश मुर्मु किसी तरह घर की दीवार फांदकर जान बचाने में सफल रहे।

घटना के वक्त राजेश मुर्मु किसी तरह घर की दीवार फांदकर जान बचाने में सफल रहे।

गुरुवार को 6 लोगों को कुचल कर मारा

इससे पहले हाथियों ने झूंड ने गुरुवार को आंगो थाना एवं चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में तांडव मचाया। यहां 6 लोगों को कुचल कर मार डाला। मृतकों में एक साल बच्चे से ले कर 50 साल के ऊपर तक के लोग शामिल है। इनमें चार लोग एक ही परिवार के हैं।

मरने वालों में सुमन कुमारी (26), धनेश्वर राम (52), सूरज राम (50), सविता देवी (25) एवं दो छोटे बच्चे अनुराग राम (1) और संजना कुमारी (3 माह) शामिल है। घटना के वक्त सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे। मृतकों में सूरज राम, सविता देवी, अनुराग राम और संजना कुमारी एक ही परिवार के हैं।

गुरुवार के हादसे की तस्वीरें देखें…

हाथियों के हमले का एक साल का बच्चा भी शिकार हो गया।

हाथियों के हमले का एक साल का बच्चा भी शिकार हो गया।

हादसे के बाद मुआयना करने पहुंची टीम

हादसे के बाद मुआयना करने पहुंची टीम

गेट को उखाड़ा, फिर घर घुस कर कुचल दिया

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को पांच हाथियों के झूंड ने घर के गेट को भी उखाड़ दिया और अंदर घुसकर लोगों को कुचला। हाथी के हमले में बचे रोहित राम ने बताया कि रात में पहले हाथियों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया। मैं और मेरे पिता बाहर निकले तो एक हाथी को सामने देखा। मैंने तुरंत पिताजी को घर के अंदर जाने के लिए कहा।

इसी दौरान हाथी ने मुझे अपनी चपेट में लेने का प्रयास किया। घर के अंदर रखी कढ़ाही से मैंने उसे मारा तो वो यहां हट गया। इसके बाद मैं खिड़की से कूदकर दूसरे रास्ते से बाहर भागा और शोर मचाया और कुछ लोगों को नींद से जगाया।

वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का आकलन किया। हालांकि, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि हाथियों की लगातार मौजूदगी की जानकारी होने के बावजूद विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए।

ग्रामीणों का कहना है कि समय पर कार्रवाई होती तो इस घटना को टाला जा सकता था। इन लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और असंतोष व्याप्त है। घटना के बाद भयभीत ग्रामीणों ने रात भर बहेरा पंचायत के पंचायत भवन में शरण ली। गांव में लोग घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। ————————————————————– इसे भी पढ़ें…

हजारीबाग में हाथियों ने 6 लोगों की ली जान:घर में सो रहे लोगों पर झुंड ने किया हमला, मृतकों में एक साल का बच्चा भी

हजारीबाग में गुरुवार की देर रात हाथियों के झुंड ने 6 लोगों को कुचल कर मार डाला। मृतकों में एक साल बच्चे से ले कर 50 साल के ऊपर तक के लोग शामिल है। घटना अंगो थाना एवं चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव की है। मरने वालों में सुमन कुमारी (26), धनेश्वर राम (52), सूरज राम (50), सविता देवी (25) एवं दो छोटे बच्चे अनुराग राम (1) और संजना कुमारी (3 माह) शामिल है। घटना के वक्त सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे। मृतकों में सूरज राम, सविता देवी, अनुराग राम और संजना कुमारी एक ही परिवार के हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles