Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

IPL में आज GT-RR का मैच:पिछले मैच में वैभव ने 15 बॉल में जड़ा था अर्धशतक, राजस्थान के लिए बनाई दूसरी सबसे तेज फिफ्टी


IPL में आज नौवां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आज मैच में सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी, जिन्होंने पिछले मैच में CSK के खिलाफ मात्र 15 गेंदों में 50 रन ठोक दिए थे। उन्होंने 17 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। यह राजस्थान के लिए वैभव की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। वहीं, पूरे आईपीएल में फास्टेस्ट 50 में वैभव पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। टॉप पर यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 2023 में कोलकाता के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वैभव ने सिक्स लगाकर की थी फिफ्टी पूरी चेन्नई के खिलाफ मैच खेलने आए वैभव का पहली ही गेंद पर कैच छूट गया था। वैभव सूर्यवंशी अपनी पहली बॉल पर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई थी। कार्तिक शर्मा गेंद के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। अगली गेंद पर सूर्यवंशी ने छक्का भी लगा दिया था। वैभव ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में 6 लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। इस मैच के दौरान इंट्रेस्टिंग मोमेंट भी देखने को मिला। CSK से डेब्यू करने आए कार्तिक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के जूतों की लेस बांधी थी। IPL में सबसे कम उम्र के शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं वैभव पिछले सीजन के आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस समय उनकी उम्र महज 13 साल 8 महीने थी, जिससे वे ऑक्शन में बिकने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। इस साल टीम ने उन्हें रिटेन किया है। वैभव सूर्यवंशी पिछले सीजन में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही केवल 35 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा था। इसी के साथ वो क्रिस गेल के बाद दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे। यह किसी भी भारतीय द्वारा आईपीएल में सबसे तेज शतक था। वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles