Friday, May 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Jamshedpur News : कदमा : चेन स्नैचिंग के बाद सबूत मिटाने की कोशिश नाकाम, ज्वेलर्स समेत तीन गिरफ्तार

Jamshedpur News : कदमा : चेन स्नैचिंग के बाद सबूत मिटाने की कोशिश नाकाम, ज्वेलर्स समेत तीन गिरफ्तार

महिला से छीनी गयी थी तीन लाख की सोने की चेन, बदमाशों ने 25 हजार रुपये में ज्वेलर्स को बेच दी थी

चेन को गलाकर ज्वेलर्स ने बनायी तीन अंगूठियां, पुलिस ने किया बरामद

Jamshedpur News :

कदमा के अनिलसुरपथ में अनिता चौधरी नामक महिला से लगभग तीन लाख रुपये की सोने की चेन की छिनतई मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. मामले में छिनतई में शामिल दो बदमाश समेत चेन खरीदने वाले ज्वेलर्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जांच में पता चला कि तीन लाख की सोने की चेन को बदमाशों ने कदमा के जेपी ज्वेलर्स के संचालक निखिल सोनी को सिर्फ 25 हजार रुपये में बेच दिया था. सबूत मिटाने के लिए ज्वेलर्स ने चोरी के इस गहने को तुरंत गलाकर तीन अंगूठियों में बदल डाला, लेकिन पुलिस की पैनी नजर से यह खेल ज्यादा देर तक छिप नहीं सका.

गुरुवार को केस का उद्भेदन करते हुए सिटी एसपी ललित मीना ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार युवकों में आदित्यपुर बागन बस्ती निवासी प्रकाश पटेल, कदमा भाटिया बस्ती निवासी प्रीतम सिंह और जेपी ज्वेलर्स के संचालक सोनारी कुंजनगर निवासी निखिल सोनी शामिल है. गिरफ्तार बदमाश के पास से गहनों के बेचने से मिले रुपये में से 15 हजार रुपये नगद और दुकानदार निखिल सोनी की निशानदेही पर उसकी दुकान से सोने की चेन को गलाकर बनायी गयी तीनों अंगूठी बरामद कर ली है. गिरफ्तार प्रकाश पटेल के खिलाफ पूर्व में बिष्टुपुर और आदित्यपुर थाना में केस दर्ज है. सिटी एसपी ने बताया कि गत 2 मई को कदमा अनिलसुरपथ में अनिता चौधरी से स्कूटी सवार दो युवकों ने सोने की चेन की छिनतई कर ली थी. केस दर्ज करने के बाद एक टीम गठित की गयी थी. गुप्त सूचना मिली कि बदमाश कदमा स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल के पास किसी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं. जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर प्रकाश पटेल और प्रीतम सिंह को गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर जेपी ज्वेलर्स के मालिक निखिल सोनी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवकों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.

The post Jamshedpur News : कदमा : चेन स्नैचिंग के बाद सबूत मिटाने की कोशिश नाकाम, ज्वेलर्स समेत तीन गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles