Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Jamshedpur News : न कोई कॉल, न ओटीपी, फिर भी टाटा मोटर्स कर्मी के खाते से उड़ गये ₹80 हजार

Jamshedpur News :  न कोई कॉल, न ओटीपी, फिर भी टाटा मोटर्स कर्मी के खाते से उड़ गये ₹80 हजार

Jamshedpur News :

परसुडीह के राहरगोड़ा के रहने वाले टाटा मोटर्स कर्मचारी राजेश कुमार तिवारी के बैंक खाते से 80 हजार रुपये की अवैध निकासी हो गयी. राजेश कुमार तिवारी ने ठगी के संबंध में साइबर थाना में केस दर्ज कराया है. मामला 28 अप्रैल का है. घटना के संबंध में राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि एसबीआइ में उनका खाता है.

अचानक से उनके मोबाइल पर खाता से 80 हजार रुपये निकासी का मैसेज आया. मैसेज देखने के बाद वे फौरन अपने बैंक गये और निकासी के बारे में जानकारी दी. छानबीन करने के बाद बैंककर्मी ने बताया कि यूपीआइ के माध्यम से उनके बैंक खाता से 80 हजार रुपये की निकासी हुई है. लेकिन पीड़ित राजेश का कहना है कि उन्होंने कोई यूपीआइ का प्रयोग नहीं किया है. न ही उनके मोबाइल पर कोई ओटीपी या कॉल आया है. छानबीन के बाद उन्होंने केस दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

The post Jamshedpur News : न कोई कॉल, न ओटीपी, फिर भी टाटा मोटर्स कर्मी के खाते से उड़ गये ₹80 हजार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles