Home india Jamshedpur News : हवाई संपर्क की कमी से कारोबार प्रभावित, राजस्व पर...

Jamshedpur News : हवाई संपर्क की कमी से कारोबार प्रभावित, राजस्व पर भी पड़ रहा असर : जयंत मिश्रा

0
Jamshedpur News : हवाई संपर्क की कमी से कारोबार प्रभावित, राजस्व पर भी पड़ रहा असर : जयंत मिश्रा

बिहार-झारखंड के प्रधान आयकर आयुक्त ने किया चाईबासा का दौरा, जमशेदपुर में कारोबारियों के साथ की अहम बैठक

भारत में 75 करोड़ पैनधारक, 9 करोड़ ही भर रहे आयकर रिटर्न, झारखंड में यह अनुपात सिर्फ 4 फीसदी

Jamshedpur News :

बिहार-झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जयंत मिश्रा ने जमशेदपुर दौरे के दौरान कारोबारियों और व्यापारियों के साथ अहम बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जमशेदपुर और झारखंड के अन्य क्षेत्रों में हवाई संपर्क की कमी के कारण व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, जिसका सीधा असर आयकर विभाग के राजस्व पर भी पड़ रहा है. उन्होंने चाईबासा का भी दौरा किया. सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से बिष्टुपुर स्थित चेंबर भवन में आयोजित इंटरैक्टिव सेशन में उन्होंने करदाताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और उद्यमियों से सीधा संवाद किया. कार्यक्रम में आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. बैठक में आयकर से जुड़े व्यवहारिक मुद्दों, प्रक्रियात्मक चुनौतियों और कंप्लायंस से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

चेंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि संस्था लगातार व्यवसायियों और उद्यमियों की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने का काम कर रही है. वहीं, चेंबर के उपाध्यक्ष एवं कराधान अधिवक्ता राजीव अग्रवाल ने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रम करदाताओं और विभाग के बीच सहयोग को मजबूत करते हैं.

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जयंत मिश्रा ने बताया कि नया आयकर अधिनियम 2025 पारित हो चुका है और यह 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा. उन्होंने कहा कि पुराने कानून के तहत लंबित मामलों का निपटारा पूर्व अधिनियम के अनुसार ही किया जायेगा, इसलिए आने वाले समय में अधिकारियों, अधिवक्ताओं और सीए को दोनों कानूनों के साथ समानांतर काम करना होगा. उन्होंने बताया कि नया कानून सरल और समझने में आसान बनाया गया है.

उन्होंने कहा कि अप्रैल से नये आयकर कानून पर जागरुकता अभियान चलाया जायेगा और चेंबर के सहयोग से सेमिनार आयोजित होंगे. उन्होंने यह भी बताया कि देश में लगभग 75 करोड़ पैनधारक हैं, लेकिन केवल 9 करोड़ लोग आयकर रिटर्न भरते हैं. जो लगभग 12 फीसदी का अनुपात है. झारखंड में यह अनुपात सिर्फ 4 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाने की जरूरत है. जयंत मिश्रा ने करदाताओं से समय पर अग्रिम कर जमा करने की अपील की और अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का निर्देश दिया. कार्यक्रम में चेंबर उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल रिंगसिया, अनिल मोदी, हर्ष बाकरेवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव अंशुल रिंगसिया, भरत मकानी समेत कई लोग उपस्थित थे.

The post Jamshedpur News : हवाई संपर्क की कमी से कारोबार प्रभावित, राजस्व पर भी पड़ रहा असर : जयंत मिश्रा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version