Top 5 This Week

Related Posts

Jharkhand Naxal Encounter: Rs 15 Lakh Bounty Sahdev Mahto Killed

झारखंड के चतरा और हजारीबाग जिले की सीमा पर शुक्रवार को सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।

.

इस मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए, जिनमें 15 लाख रुपए का इनामी सब-जोनल कमांडर सहदेव महतो और एक महिला नक्सली नताशा भी शामिल हैं।

वहीं, मुठभेड़ के बाद जब जवानों ने इलाके में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके से चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए।

इसके साथ ही दो एके-47 (AK-47) राइफल, भारी संख्या में कारतूस, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग के सामान का जखीरा मिला है।

सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में चार नक्सलियों को मार गिराया। (फाइल)

सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में चार नक्सलियों को मार गिराया। (फाइल)

बटुका के घने जंगलों में हुई मुठभेड़

यह कार्रवाई पुलिस और कोबरा बटालियन के संयुक्त अभियान के तहत की गई। यह मुठभेड़ आज सुबह चतरा जिले के पिपरवार और हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ‘बटुका’ के घने जंगलों में हुई।

सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि नक्सलियों का एक बड़ा दस्ता इस इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रचने के लिए इकट्ठा हुआ है।

नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग

सूचना के आधार पर चतरा-हजारीबाग पुलिस और कोबरा बटालियन के जवानों ने संयुक्त रूप से घेराबंदी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरना शुरू किया, नक्सलियों ने खुद को घिरा पाकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। यह मुठभेड़ घंटों तक चली, जिसमें सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मौके पर ही मार गिराया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सहदेव महतो लंबे समय से चतरा, हजारीबाग और लातेहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय था।

सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने भारी संख्या में कारतूस भी बरामद किया है। (फाइल)

सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने भारी संख्या में कारतूस भी बरामद किया है। (फाइल)

चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने चार नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है कि नाम और पहचान की आधिकारिक पुष्टि शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

——————————–

ये भी खबर पढ़िए

मुठभेड़ के बाद सारंडा में चल रहा सर्च अभियान:जवानों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेरा‎, भागने के सभी रास्ते को कर दिया है सील‎

सारंडा‎ अंतर्गत छोटानागरा थाना अंतर्गत बालिबा के‎ पास चडराडेरा के जंगल में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के ‎बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि ‎फोर्स ने नक्सलियों को चारों ओर से घेर रखा‎ है। उनके भागने के सभी रास्ते को सील कर‎ दिया गया है।

साथ ही आसमान से भी कड़ी ‎नजर रखी जा रही है। एक अन्य सूत्र की मानें‎ तो नक्सलियों की संख्या सौ से ज्यादा है। इसमें एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा भी शामिल है। वहीं‎, मामले को लेकर जिले के एसपी अमित रेनू ने‎भी बताया कि अभी सर्च अभियान चल रहा‎ है। जंगल से अभी कोई अपडेट नहीं मिला है। पढ़िए पूरी खबर…

Spread the love

Popular Articles