प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन की कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य को देखते हुए एनआई (नॉन-इंटरलॉकिंग) कार्य किया जाना है। इस तकनीकी कार्य के कारण इस रेलखंड से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचाल
.
कई ट्रेनों को रास्ते में रोककर (नियंत्रित कर) चलाया जाएगा। इसी क्रम में, अहमदाबाद से चलकर राजगीर जाने वाली गाड़ी संख्या 12947 अहमदाबाद-राजगीर अजीमाबाद एक्सप्रेस को 28 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। इसके अलावा, अन्य नियंत्रित ट्रेनों में हाजीपुर जोन के अंतर्गत चलने वाली अन्य गाड़ियां भी शामिल हैं।
हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 24 जुलाई को 100 मिनट, हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 22-23 और 30 जुलाई को, कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 21-24 जुलाई तक और 30 जुलाई को प्रयागराज मंडल में निर्धारित समय से कुछ देर रोककर चलाई जाएगी।
इसी प्रकार नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस और नई दिल्ली-दरभंगा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस दिनांक 28 जुलाई को 60 मिनट नियंत्रित रहेंगी।

इन ट्रेनों को भी नियंत्रित कर चलाया जाएगा
अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस, हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-आनंद विहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस, दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस, सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस और जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी विभिन्न तिथियों पर 30 से 120 मिनट तक नियंत्रित कर चलाई जाएंगी।
पुनर्निर्धारित समय से चलाई जाने वाली ट्रेनें
यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के शुरुआती स्टेशनों से प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। बीकानेर से 29 जुलाई को खुलने वाली बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 150 मिनट और बाड़मेर से इसी दिन खुलने वाली बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस 120 मिनट की देरी यानी पुनर्निर्धारित समय से रवाना होगी।
इसके साथ ही, आनंद विहार से 30 जुलाई को खुलने वाली आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस और आनंद विहार-कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 150-150 मिनट की देरी से, आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस 90 मिनट की देरी से और टाटा से 30 जुलाई को खुलने वाली टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस 120 मिनट के पुनर्निर्धारित समय से अपनी यात्रा शुरू करेगी।
