Tuesday, June 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Kishanganj Liquor Seized | 1152 Liters Foreign Liquor Nabbed; Two Arrested

किशनगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार सुबह रामपुर चेक पोस्ट के पास एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। टीम ने ट्रक में बनाए गए गुप्त तहखाने से कुल 1152 लीटर शराब बरामद की। इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैशाली के बेलसर निवासी रंजीत कुमार महतो और अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद थानाध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की।

पुलिस ने ट्रक के गुप्त तहखाने से पकड़ी शराब।

पुलिस ने ट्रक के गुप्त तहखाने से पकड़ी शराब।

ट्रक बाहरी तौर पर खाली दिख रहा था, लेकिन गहन जांच के दौरान उत्पाद कर्मियों को ट्रक के फर्श के नीचे एक गुप्त तहखाना मिला। इसी तहखाने में बड़ी संख्या में शराब की बोतलें और पैकेट छिपाए गए थे।

जब्त शराब की बाजार में अनुमानित कीमत लाखों रुपए

जब्त की गई शराब संभवतः पश्चिम बंगाल से बिहार के विभिन्न हिस्सों में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी, जहां मद्य निषेध कानून सख्ती से लागू है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तस्करों ने चेक पोस्ट पर बचने के लिए ट्रक में बेहद चालाकी से गुप्त स्थान बनाया था। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles