Tuesday, September 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

KYP केंद्र संचालकों का आंदोलन तेज:गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू, 5 सितंबर को CM सचिवालय तक निकलेगा मौन जुलूस


बिहार सरकार की कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) योजना से जुड़े केंद्र संचालकों का आंदोलन आज तेज हो गया। विभिन्न मांगों को लेकर पहले से गर्दनीबाग धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे KYP केंद्र संचालकों ने आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। इसके समर्थन में राज्य के विभिन्न जिलों से पटना पहुंचे केंद्र संचालकों ने समर्थन रैली भी निकाली। इनके साथ ही पूरे बिहार भर से अभ्यर्थी भी पहुंचे जो ट्रेनिंग सेंटर पर ट्रेनिंग ले रहे थे। KYP केंद्र संचालकों का कहना है कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा बिहार कौशल विकास मिशन से जुड़े कई मुद्दों के कारण राज्यभर के केंद्र संचालक लंबे समय से संकट का सामना कर रहे हैं। उनका आरोप है कि लगातार धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन देने के बावजूद उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। 25 अगस्त से जारी है गर्दनीबाग में धरना KYP केंद्र संचालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर इससे पहले 20 अगस्त 2026 को विरोध-प्रदर्शन किया था। इसके बाद 25 अगस्त से पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया, जो लगातार जारी रहा। आंदोलनकारियों के अनुसार, धरने और लगातार सरकार एवं संबंधित विभागों के समक्ष अपनी बात रखने के बावजूद समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। इसके बाद आंदोलन को और व्यापक और तेज करने का निर्णय लिया गया। आज से शुरू हुई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल गर्दनीबाग धरना स्थल पर आज से सामूहिक KYP केंद्र संचालकों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। भूख हड़ताल में शामिल संचालकों ने कहा कि KYP योजना से जुड़े हजारों केंद्र संचालक और उनके परिवार वर्तमान स्थिति से प्रभावित हैं। ऐसे में उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाना आवश्यक है। जब तक उनकी प्रमुख समस्याओं के समाधान को लेकर ठोस पहल नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। केंद्र संचालकों के सामने उत्पन्न अन्य प्रशासनिक और आर्थिक समस्याओं का समाधान शामिल है। संचालकों का कहना है कि योजना के संचालन में उत्पन्न अनिश्चितता का असर सिर्फ केंद्र संचालकों पर ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़े कर्मचारियों, प्रशिक्षकों और उनके परिवारों पर भी पड़ रहा है। शिक्षक दिवस पर सचिवालय एवं आवास तक निकलेगा मौन जुलूस आंदोलन को आगे भी जारी रखने की घोषणा की गई है। KYP केंद्र संचालकों ने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को शांतिपूर्ण मौन जुलूस निकाला जाएगा। यह मौन जुलूस पूर्वाह्न 11:30 बजे गर्दनीबाग धरना स्थल से शुरू होगा और मुख्यमंत्री सचिवालय एवं आवास की ओर जाएगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि शिक्षक दिवस के अवसर पर मौन जुलूस निकालकर वे सरकार तक अपनी बात शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles