Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Leakage in the Rukka-Hatia line has caused water crisis in the city, affecting a population of 2 lakh for five days.

रांची4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रांची में रूक्का से निकलने वाली रूक्का-हटिया राइजिंग लाइन की लीकेज पेयजल विभाग और ओएनएम एजेंसी के लिए सिरदर्द बन गई है। पांच दिन पहले रूक्का के पास इस लाइन में लीकेज हुआ था। दो मार्च को इसकी मरम्मत शुरू की गई, लेकिन पानी छोड़े जाने के बाद पाइप प्रेशर नहीं सह पाया और दोबारा लीकेज हो गया। होली के दिन चार मार्च को कड़ी मशक्कत के बाद फिर मरम्मत की गई, पर पांच मार्च को पानी छोड़ते ही दोबारा रिसाव शुरू हो गया। लगातार पांच दिनों तक आपूर्ति बाधित रहने से करीब दो लाख की आबादी प्रभावित हुई। होली के दिन और उसके बाद भी लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ा।

ये इलाके रहे प्रभावित

चर्च रोड, सिरम टोली, स्टेशन रोड, डोरंडा, राजेंद्र चौक, निवारणपुर, अशोक विहार, अशोक नगर के हिस्से, कडरू, हिनू, कर्बला टैंक रोड, मिशन चौक और डंगराटोली सहित आसपास के इलाके बुरी तरह प्रभावित रहे।

वैकल्पिक स्रोत से शुरू हुई आपूर्ति

गुरुवार को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पुराने रूक्का-हटिया लाइन से पानी भेजना शुरू किया गया। शाम पांच बजे तक चर्च रोड संप और जलमीनार में, जबकि सात बजे के बाद सिरम टोली में पानी पहुंचाया गया। डोरंडा और अशोक नगर में देर शाम व रात तक आपूर्ति का दावा किया गया।

पुराने पाइप की मरम्मत करना बहुत कठिन

रूक्का से निकलने वाली अधिकांश राइजिंग लाइनों के पाइप काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं और जमीन से आठ से दस फीट नीचे दबे हैं। लीकेज होने पर गहरी खुदाई करनी पड़ती है। इनकी मरम्मत करना काफी कठिन है। अधिक प्रेशर के कारण पुराने पाइप बार-बार जवाब दे रहे हैं।

क्या कहते हैं जिम्मेदार… पुराने जीआईएस पाइप को एमआईएस में बदला जा रहा

पेयजल विभाग के ईई चंद्रशेखर ने कहा कि मरम्मत होली से पहले कर ली गई थी, लेकिन पाइप प्रेशर नहीं सह पाया। अब लीकेज वाले हिस्से में पुराने जीआईएस पाइप को एमआईएस पाइप से बदलने की योजना है। तब तक वैकल्पिक व्यवस्था से पानी आपूर्ति जारी रहेगी।

अपर बाजार में सड़क पर पाइप लीक। -सभी फोटो: माणिक बोस

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles