Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Mamata Banerjee News| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्तीफा दें, सीवी आनंद बोस के इस्तीफे की जांच हो : ममता बनर्जी

Mamata Banerjee News| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्तीफा दें, सीवी आनंद बोस के इस्तीफे की जांच हो : ममता बनर्जी

Mamata Banerjee News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल विवाद के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के इस्तीफे की जांच की भी मांग की.

वोटर के नाम काटे जाने के खिलाफ ममता का धरना जारी

रविवार को राजधानी कोलकाता के मेट्रो चैनल पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और इस प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के नाम काटे जाने के विरोध में धरना दे रहीं ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी को इस्तीफा देना चाहिए.

इसी वोटर लिस्ट के आधार पर पीएम बने थे मोदी – ममता

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) की सबसे बड़ी नेता और वेस्ट बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी इसी वोटर लिस्ट के आधार पर प्रधानमंत्री बने थे. इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3 दिन से धर्मतला में धरना दे रहीं बंगाल की चीफ मिनिस्टर

ममता बनर्जी पिछले 3 दिन से कोलकाता के धर्मतला इलाके में मेट्रो चैनल पर धरना दे रहीं हैं. उनका आरोप है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के दौरान मनमाने तरीके से लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाये गये हैं. बंगाल में 54 लाख मतदाताओं का भविष्य अभी भी अधर में लटका हुआ है, क्योंकि उनके नाम विचाराधीन की सूची में है. बंगाल में अप्रैल में विधानसभा चुनाव कराये जाने की संभावना है. इलेक्शन कमीशन की फुल बेंच रविवार की रात कोलकाता पहुंचेगी और सोमवार से बैठकों का दौर शुरू होगा.

इसे भी पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने वाली ममता बनर्जी इस्तीफा दें, आदिवासी सांसद की मांग

जो TMC के साथ नहीं, उसे बंगाल में रहने का अधिकार नहीं! ममता बनर्जी के सामने बोलीं महुआ मोईत्रा

लोक भवन में पैसे बांटने की योजना, भाजपा का तोता, गिर सकती है दिल्ली सरकार, क्या-क्या बोलीं ममता बनर्जी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रोटोकॉल विवाद पर ममता बनर्जी ने तेज किया हमला, पीएम मोदी पर साधा निशाना

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles