Mangal Uday 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की गति और उनकी स्थिति को जीवन के विभिन्न पहलुओं से जोड़ा जाता है। ग्रहों का उदय और अस्त होना व्यक्ति के जीवन में ऊर्जा, अवसर और चुनौतियों को प्रभावित करता है। इसी क्रम में 2 मई 2026 का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन मंगल ग्रह लंबे समय तक अस्त रहने के बाद पुनः उदय होने जा रहे हैं। मंगल को साहस, शक्ति, पराक्रम और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इनके उदय से जीवन में रुका हुआ कार्य आगे बढ़ने लगता है और नई ऊर्जा का संचार होता है। यह परिवर्तन कई राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव और नए अवसर लेकर आ सकता है।
Saptank Yog: शुक्र-शनि का सप्तांक योग, इन 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
Guru Pushya Yog 2026: गुरु पुष्य योग आज, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

2 of 5
मंगल उदय का समय
– फोटो : adobe
मंगल उदय का समय
जब कोई ग्रह सूर्य के अत्यधिक निकट आ जाता है तो उसकी ऊर्जा और प्रभाव क्षमता कमजोर पड़ जाती है, इस स्थिति को ज्योतिष में ग्रह का दहन या अस्त होना कहा जाता है। इस अवस्था में ग्रह अपना पूर्ण फल देने में सक्षम नहीं रहता और उसके शुभ प्रभाव कम हो जाते हैं। वहीं जब वही ग्रह सूर्य से दूर होकर पुनः स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगता है तो उसे ग्रह का उदय कहा जाता है। उदय अवस्था में ग्रह अपनी पूरी शक्ति के साथ सक्रिय हो जाता है और अपने प्राकृतिक प्रभाव देने लगता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 2 मई 2026 को सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर मंगल ग्रह का दहन समाप्त होकर उनका उदय होगा। मंगल के अस्त रहने की अवधि में कार्यों में रुकावटें, आलस्य और अस्थिरता का अनुभव हो सकता है, लेकिन जैसे ही मंगल उदित होते हैं वैसे ही जीवन में ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास का संचार बढ़ने लगता है।

3 of 5
लंबे समय से रुके हुए कार्यों में तेजी आने लगेगी।
– फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का उदय बेहद सकारात्मक समय लेकर आ रहा है। मंगल इस राशि के स्वामी ग्रह भी हैं। ऐसे में लंबे समय से रुके हुए कार्यों में तेजी आने लगेगी। जो काम अटक गए थे वे अब आसानी से पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर के क्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं। और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना रहेगी।

4 of 5
आर्थिक परेशानियों में राहत मिल सकती है।
– फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से संतुलन और स्थिरता लेकर आने वाला हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियों में राहत मिल सकती है। और आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में जो तनाव या असंतुलन चल रहा था, वह धीरे-धीरे कम हो सकता है। जिससे घर का माहौल फिर से सुखद और शांतिपूर्ण बन सकता है। जीवन में सकारात्मकता और रौनक वापस आने की संभावना रहेगी।

5 of 5
पुराने विवाद और मतभेद धीरे-धीरे समाप्त हो सकते हैं।
– फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए भी मंगल का उदय काफी लाभकारी माना जा रहा है। इस समय पुराने विवाद और मतभेद धीरे-धीरे समाप्त हो सकते हैं। मन को शांति मिलेगी। संपत्ति और जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। किसी बड़े लाभ की संभावना भी बन सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत हो सकती है।आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
