[
- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Masik Rashifal (Monthly Horoscope) | September Rashifal 2026, Monthly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Sagittarius Gemini Cancer Singh Rashi Meen Libra Leo Aries Taurus Kanya Scorpio And Other Signs
18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सितंबर में कई राशियों के लिए पैसा, नौकरी, प्रॉपर्टी और रिश्तों से जुड़ी महत्वपूर्ण स्थितियां बनेंगी। मेष राशि वालों के विदेश जाने या बाहर से काम मिलने की कोशिश आगे बढ़ सकती है और महीने के आखिर में नई नौकरी या प्रमोशन की संभावना बनेगी।
सिंह राशि वालों को अटका पैसा वापस मिल सकता है और संतान से अच्छी खबर मिलेगी। तुला राशि के नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। धनु राशि वालों का रुका पैसा वापस आने और नया वाहन या कोई सुविधा जुड़ने की संभावना है।
मीन राशि वालों की आमदनी बेहतर हो सकती है और नौकरी में प्रमोशन के मौके मिलेंगे। वहीं, कई राशियों को इस महीने खर्च, जल्दबाजी और निवेश से जुड़े फैसलों में सावधानी रखनी होगी।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये महीना

मेष – पॉजिटिव- जोश, हिम्मत और उम्मीद बढ़ेगी। पुराने अटके काम तेजी से आगे बढ़ेंगे और उनके बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। परिवार में तालमेल बढ़ेगा और आपकी राय को महत्व मिलेगा। आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। रिश्तेदारों से तनाव, आपसी विवाद या कोर्ट केस का मामला चल रहा है तो बातचीत और सही पहल से समाधान निकल सकता है। विदेश जाने या बाहर से काम मिलने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी अच्छी स्थिति बनेगी। महीने के साथ रुकावटें धीरे-धीरे कम होंगी। नेगेटिव- चुनौतियां भी बनी रहेंगी। जल्दबाजी, गुस्सा या जरूरत से ज्यादा उत्साह गलत फैसला करा सकता है। तीखा व्यवहार रिश्तों में दूरी बढ़ा सकता है। घर, वाहन या ऑफिस से जुड़ा अचानक खर्च सामने आ सकता है। विरोध, जलन या दूसरे लोगों का दबाव भी परेशान कर सकता है। किसी बात को बिना जांचे सही या गलत मानना नुकसान दे सकता है। मन में बेचैनी या अनजाना डर बढ़े तो खुद को शांत रखने के लिए ध्यान या प्रार्थना में समय देना अच्छा रहेगा।
करियर- करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, लेकिन मेहनत और अनुशासन जरूरी रहेगा। नए अवसर सामने आएंगे और टीम के साथ काम करते समय आपका नेतृत्व लोगों को पसंद आएगा। सरकारी विभाग या बड़े संस्थान से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। दूर के शहर या क्षेत्र से नए सौदे और क्लाइंट जुड़ सकते हैं। एग्रीमेंट, कानूनी कागज और दूसरे दस्तावेज बहुत ध्यान से संभालने होंगे। नई नौकरी या प्रमोशन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए महीने का आखिरी हिस्सा अच्छा रह सकता है। परिवार- रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग और प्यार मिलेगा, जिससे पुराने मतभेद कम होंगे। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है या किसी खास व्यक्ति से नजदीकी बढ़ सकती है। प्रेम संबंध में भरोसा मजबूत होगा। बहस और गलतफहमी से बचना होगा, क्योंकि कठोर व्यवहार रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकता है। हेल्थ- सेहत मिलीजुली रहेगी। जिम्मेदारियों के कारण थकान और मानसिक दबाव बढ़ सकता है। नींद का समय बिगड़ने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। देर रात तक स्क्रीन देखने से मानसिक थकान बढ़ेगी। गलत खानपान से एसिडिटी या पेट की समस्या हो सकती है। पुरानी स्वास्थ्य परेशानी में राहत मिल सकती है, लेकिन नियमित दवा, जांच और खानपान में लापरवाही न करें। वॉक, स्ट्रेचिंग और योग से फायदा मिलेगा।

वृष – पॉजिटिव- जीवन में स्थिरता बढ़ेगी और मन पहले से शांत रहेगा। पुराने रुके काम पूरे हो सकते हैं। पेमेंट और दस्तावेज से जुड़ी उलझन सुलझेगी। महीने की शुरुआत में परिवार की सलाह आपके काम आएगी। महीने के बीच में निवेश या काम बढ़ाने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई पर ध्यान अच्छा रहेगा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। घर में कोई छोटा कार्यक्रम भी हो सकता है। महीने के आखिर में आपकी पहचान बढ़ेगी और कुछ फैसले आपके पक्ष में रहेंगे। नेगेटिव- जिम्मेदारियां और तनाव दोनों बढ़ सकते हैं। कोई पुरानी गलतफहमी दोबारा सामने आ सकती है। वाहन या घर की मरम्मत पर खर्च बढ़ेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला टल सकता है। महीने की शुरुआत में बोलचाल के कारण विवाद हो सकता है। बीच के दिनों में किसी की बात को लेकर भ्रम रहेगा। जल्दबाजी में उठाया कदम नुकसान करा सकता है। महीने के आखिर में थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, इसलिए बहस से दूरी रखें।
करियर- कामकाज में मिलेजुले नतीजे मिलेंगे। कारोबार में नया क्लाइंट और नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पार्टनरशिप के काम में नियम और पैसों का हिसाब साफ रखना जरूरी होगा। टेक्निकल, शिक्षा, फाइनेंस और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नौकरी में काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। महीने के बीच में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आखिरी दिनों में बदलाव का मौका मिलेगा और आपके प्रति भरोसा बढ़ेगा। परिवार- घर में किसी बात पर कहासुनी हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग स्थिति संभाल देगा। महीने की शुरुआत में कठोर व्यवहार से रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है। बीच के दिनों में प्रेम संबंध में भावनाएं बढ़ेंगी और कोई गलतफहमी दूर होगी। अविवाहित लोगों के रिश्ते की बातचीत आगे बढ़ेगी। परिवार में कोई छोटा आयोजन होगा। महीने के आखिर में नजदीकी बढ़ेगी और रिश्तों में स्थिरता आएगी। हेल्थ- मौसम बदलने से सर्दी और गले की परेशानी हो सकती है। अपच, सिरदर्द और थकान भी परेशान कर सकते हैं। बुजुर्गों को जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। महीने की शुरुआत में वाहन चलाते समय सावधानी रखें। शुगर, ब्लड प्रेशर या थायराइड की समस्या पहले से है तो महीने के बीच में उतार-चढ़ाव हो सकता है। नियमित जांच और दवा जारी रखें। महीने के आखिर में राहत और बेहतर नींद मिल सकती है।

मिथुन – पॉजिटिव- इस महीने सोच में समझदारी बढ़ेगी और पुरानी गलतियों से मिली सीख काम आएगी। टाले हुए काम पूरे होंगे और फैसले लेने की क्षमता बढ़ेगी। महीने की शुरुआत में पुराने अटके मामले आगे बढ़ेंगे। परिस्थितियों का सहयोग मिलेगा और मन शांत रहेगा। प्रॉपर्टी या बंटवारे से जुड़ा मामला बातचीत से सुलझ सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। महीने के बीच में आत्मविश्वास बढ़ेगा और जरूरी काम बनेंगे। आखिरी दिनों में जीवन में स्थिरता बढ़ेगी और नतीजे साफ दिखाई देंगे। नेगेटिव- महीने की शुरुआत में उतार-चढ़ाव और असुरक्षा रह सकती है। फैसले लेने में उलझन और काम का दबाव बढ़ेगा। पढ़ाई या प्रोजेक्ट का बोझ थका सकता है। गैर जरूरी यात्रा में समय और पैसा दोनों खर्च हो सकते हैं। महीने के बीच में मन में शक बढ़ सकता है और बच्चों से जुड़ी किसी बात से चिंता होगी। आखिरी दिनों में बातचीत कम हुई तो घर में तनाव बढ़ सकता है। धैर्य और साफ बातचीत से स्थिति संभलेगी।
करियर- कारोबार बढ़ाने की योजना आगे बढ़ सकती है और नया ऑर्डर मिल सकता है। महीने की शुरुआत में कोई एग्रीमेंट होगा, लेकिन उसकी शर्तें ध्यान से पढ़नी होंगी। वाहन, जमीन और मेटल से जुड़े कारोबार में फायदा हो सकता है। लोन लेना पड़ा तो किस्तों का दबाव बढ़ेगा। महीने के बीच में काम का माहौल दबाव वाला रहेगा और बजट संभालना जरूरी होगा। नौकरी में आपकी प्रेजेंटेशन पसंद की जाएगी। महीने के आखिर में प्रमोशन को लेकर चर्चा बढ़ सकती है और जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। परिवार- पति-पत्नी के बीच समझ बढ़ेगी और पुरानी गलतफहमी दूर होगी। महीने की शुरुआत में बातचीत से नजदीकी बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बीतेगा और मनोरंजन का माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों की मुलाकात उनकी सोच से मेल खाने वाले व्यक्ति से हो सकती है और शादी की बात आगे बढ़ सकती है। महीने के बीच में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा। आखिरी दिनों में सम्मान से बातचीत करने पर रिश्ता मजबूत होगा और घर का माहौल शांत रहेगा। हेल्थ- सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और पुरानी परेशानी में कुछ राहत मिल सकती है। मौसम बदलने से सर्दी या बुखार हो सकता है। महीने की शुरुआत में शरीर भारी महसूस होगा। शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या पहले से है तो उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए जांच और दवा में लापरवाही न करें। किसी करीबी की सेहत से चिंता बढ़ेगी। महीने के बीच में नींद कम होने से थकान बढ़ सकती है। आखिरी दिनों में सही देखभाल से सेहत सुधरेगी और ऊर्जा बढ़ेगी।

कर्क – पॉजिटिव- महीने की शुरुआत में आत्मविश्वास बढ़ेगा और महत्वपूर्ण फैसले मजबूती से लेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और मन में सुरक्षा महसूस होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और पुरानी मेहनत का फायदा मिलेगा। महीने के बीच में शिक्षा, लेखन, काउंसलिंग, सेवा और क्रिएटिव काम से जुड़े लोगों को फायदा होगा। परिवार और समाज में सम्मान बढ़ेगा। महीने के आखिर में आपकी बात का प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपसे सलाह लेंगे। नेगेटिव- महीने की शुरुआत में चिंता और भावनात्मक अस्थिरता बढ़ सकती है। दूसरों की बातें जल्दी दिल पर लगेंगी। महीने के बीच में अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। रिश्तेदार या पड़ोसियों से गलतफहमी हो सकती है। विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट अटकने से दबाव बढ़ेगा। महीने के आखिर में जरूरत पड़ने पर मदद न लेने से काम धीमा हो सकता है। पुरानी बात दोबारा उठाने से रिश्ते में खटास बढ़ेगी। किसी व्यक्ति पर बहुत जल्दी भरोसा करना नुकसान करा सकता है।
करियर- महीने की शुरुआत में काम तेजी से आगे बढ़ेगा और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कारोबार में स्थिर फायदा मिलेगा। बड़े निवेश का दबाव बन सकता है, लेकिन फिलहाल उसे रोकना बेहतर रहेगा। महीने के बीच में मेडिकल, काउंसलिंग, रियल एस्टेट और घरेलू उत्पाद से जुड़े काम में अच्छे नतीजे मिलेंगे। पार्टनरशिप में शर्तें साफ रखने से विवाद नहीं होगा। नौकरी में वरिष्ठ आप पर भरोसा करेंगे और कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। महीने के आखिर में यही प्रोजेक्ट आगे तरक्की का आधार बनेगा। परिवार- शुरुआत में रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा और जीवनसाथी का साथ मिलेगा। घर का माहौल शांत रहेगा, लेकिन छोटी बात पर तकरार हो सकती है। महीने के बीच में प्रेम संबंध में नजदीकी बढ़ेगी। जरूरत से ज्यादा उम्मीद रखने पर तनाव भी हो सकता है। अविवाहित लोग रिश्ते का फैसला धीरे-धीरे करेंगे। महीने के आखिर में कोई पुराना दोस्त दोबारा करीब आ सकता है। बातचीत से गलतफहमी दूर होगी। हेल्थ- महीने की शुरुआत में ऊर्जा कम रह सकती है और तनाव बढ़ेगा। पाचन कमजोर रह सकता है और पानी की कमी से कमजोरी महसूस होगी। महीने के बीच में खून की कमी की समस्या पहले से है तो थकान बढ़ सकती है। पुरानी बीमारी में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है। नींद खराब होने से सिर भारी रहेगा। महीने के आखिर में आराम और शांत वातावरण से मन बेहतर रहेगा। पेट और तनाव से जुड़ी परेशानी पर ध्यान देना जरूरी होगा।

सिंह – पॉजिटिव- धैर्य और समझदारी बढ़ेगी। अनुभव के आधार पर बेहतर फैसले लेंगे। घर और समाज की जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे। संतान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लंबी अवधि की योजनाओं को ठोस रूप मिलेगा। मीडिया और ऑनलाइन काम में फायदा होगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई की किसी कठिनाई का समाधान मिलेगा। आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। नेगेटिव- केवल योजना बनाकर उसे शुरू न करने से नुकसान हो सकता है। अपनी योजनाएं हर व्यक्ति से शेयर न करें। जल्दबाजी और गुस्से से काम बिगड़ सकता है। बिना जांचे किसी पर भरोसा करना नुकसान देगा। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास गलती करा सकता है। काम का दबाव मानसिक थकान बढ़ाएगा। दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से विवाद होगा। खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव भी महसूस हो सकता है।
करियर- आर्थिक मामलों में समय अच्छा रहेगा। निवेश से फायदा मिल सकता है, लेकिन जोखिम की सीमा तय रखना जरूरी होगा। कारोबार में दूसरी दिशा में पैसा लगाने का विचार बनेगा। कार्यस्थल का तनाव कम होगा। नौकरी में मेहनत का नतीजा नई जिम्मेदारी और वरिष्ठों के भरोसे के रूप में मिलेगा। पब्लिक डीलिंग में सावधानी रखनी होगी। फाइल, टैक्स और पेमेंट से जुड़े काम में गलती होने से परेशानी बढ़ सकती है। परिवार- रिश्तों में धैर्य की जरूरत होगी। जीवनसाथी को ज्यादा समय देने से रिश्ता बेहतर होगा। घर का माहौल आपके व्यवहार पर निर्भर रहेगा। प्रेम संबंध गंभीर होगा और भविष्य को लेकर बातचीत हो सकती है। रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिलने की संभावना है। अविवाहित लोग सही साथी चुनने में समय लेंगे। रिश्तेदार से दूरी चल रही है तो बातचीत से संबंध सुधर सकते हैं। हेल्थ- ज्यादा काम करने से थकान बढ़ सकती है। पैरों में दर्द, सूजन या भारीपन हो सकता है। शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या पहले से है तो नियमित जांच और दवा जारी रखें। हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग से राहत मिलेगी। जोखिम वाले काम और तेज वाहन चलाने में सावधानी जरूरी होगी। समय पर सोने से शरीर बेहतर रहेगा।

कन्या – पॉजिटिव- इस महीने व्यस्त रहेंगे, लेकिन मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। दिनचर्या में किया बदलाव आगे फायदा देगा। किसी पुरानी उलझन का समाधान दिखाई देगा। कार्यक्रम या समारोह में नए और पुराने संपर्क बनेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आगे उपयोगी रहेगी। निजी परेशानी सुलझेगी। काम में स्थिरता बढ़ेगी, आपकी पहचान मजबूत होगी और आर्थिक स्थिति भी संभली रहेगी। नेगेटिव- छोटी कमियों पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देने से मानसिक थकान बढ़ सकती है। ज्यादा शक करने से काम रुक सकता है। पैसों के लेन-देन में गलती नुकसान करा सकती है। मौज-मस्ती में ज्यादा खर्च करने से बजट बिगड़ेगा। विद्यार्थियों का इंटरनेट पर ज्यादा समय खराब हो सकता है। घर में किसी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन शांत भाषा से स्थिति संभल जाएगी।
करियर- नौकरी और कारोबार में धीरे-धीरे लेकिन स्थिर प्रगति होगी। बड़े जोखिम लेने की जरूरत नहीं रहेगी। मौजूदा काम मजबूत करने से फायदा होगा। ऑनलाइन, मीडिया, कंप्यूटर और पब्लिक से जुड़े काम में अवसर मिलेंगे। नौकरी में दबाव बढ़ेगा। पोस्ट, ट्रांसफर या नई जिम्मेदारी से जुड़ी खबर मिल सकती है। काम का रिकॉर्ड साफ रखने से सम्मान और फायदा बढ़ेगा। परिवार- घर का माहौल शांत रहेगा, लेकिन पार्टनर की जरूरतों को समझना होगा। पति-पत्नी के बीच बातचीत बढ़ने से गलतफहमी कम होगी। प्रेम संबंध में उलझन हो तो तुरंत बात साफ करना बेहतर रहेगा। अविवाहित लोग रिश्ते में जल्दबाजी न करें। किसी रिश्तेदार की राय आपके फैसले को प्रभावित कर सकती है। परिवार का सहयोग बना रहेगा। हेल्थ- तनाव और ज्यादा काम से थकान बढ़ सकती है। बार-बार बुखार या कमजोरी महसूस हो तो जांच कराएं। पेट की समस्या बढ़ सकती है, इसलिए समय पर भोजन जरूरी रहेगा। नींद कम होने से सिर भारी और चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। पीठ और गर्दन में खिंचाव हो सकता है। पर्याप्त आराम और हल्की वॉक से राहत मिलेगी।

तुला – पॉजिटिव- इस महीने काम ज्यादा रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे कई स्थितियां संभलती जाएंगी। दिनचर्या बेहतर करने की कोशिश सफल होगी। शादी या किसी समारोह में जाना पड़ सकता है, जहां नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी खास व्यक्ति से हुआ संपर्क आगे काम आएगा। पुराना अटका निजी काम आगे बढ़ेगा। सही समय पर फैसला लेने से स्थिति मजबूत होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- छोटी बातों पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देने से तनाव बढ़ सकता है। शक और डर फैसलों को प्रभावित करेंगे। कमाई और खर्च का संतुलन बिगड़ने से परेशानी बढ़ सकती है। जल्दी सफलता पाने के लिए गलत रास्ता चुनना नुकसान देगा। पैसों के लेन-देन की छोटी गलती भी रिश्ते बिगाड़ सकती है। विद्यार्थी मोबाइल, गेम या दोस्तों में ज्यादा समय खराब करेंगे तो पढ़ाई प्रभावित होगी।
करियर- करियर और कारोबार में धीरे-धीरे मजबूती आएगी। पब्लिक डीलिंग, मीडिया, डिजाइन और कंप्यूटर से जुड़े काम में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर या भूमिका बदलने का मौका मिल सकता है। काम का रिकॉर्ड, डेडलाइन और रिपोर्टिंग व्यवस्थित रखना जरूरी होगा। परिवार- घर में आपसी समझ अच्छी रहेगी। पति-पत्नी मिलकर घर और काम दोनों की जिम्मेदारियां संभालेंगे। परिवार में भविष्य की योजनाओं पर बातचीत होगी। प्रेम संबंध में शक या गलतफहमी पैदा हो सकती है, इसलिए समय रहते बात साफ करना जरूरी रहेगा। अविवाहित लोगों के रिश्ते धीरे-धीरे सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। बच्चों को सही मार्गदर्शन देना होगा। हेल्थ- भागदौड़ और काम का दबाव ज्यादा रहने से थकान होगी। समय पर भोजन और नींद जरूरी रहेगी। बार-बार बुखार, पेट खराब या कमजोरी हो तो इसे नजरअंदाज न करें। रात का स्क्रीन टाइम कम करें। हल्की एक्सरसाइज, वॉक और सादा भोजन ऊर्जा बनाए रखेगा। पुरानी बीमारी है तो जांच और दवा में लापरवाही न करें।

वृश्चिक – पॉजिटिव- काम ज्यादा रहेगा, लेकिन मन मुताबिक नतीजे मिलने से खुशी होगी। किसी समारोह का निमंत्रण मिलेगा और लोगों से मिलने-जुलने से मन अच्छा रहेगा। महीने के बीच में नई योजनाएं बन सकती हैं और उनमें से किसी पर काम भी शुरू हो सकता है। दोस्तों और सहयोगियों की मदद से अटके काम आगे बढ़ेंगे। पहचान और प्रभाव बढ़ाने के मौके मिलेंगे। सामाजिक और कारोबारी गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। नेगेटिव- काम जल्दी पूरा करने की कोशिश में गलत अनुमान या जल्दबाजी हो सकती है। निवेश और खर्च में बजट का ध्यान न रखने से परेशानी होगी। दूसरों के मामलों में दखल देना या बिना मांगे सलाह देना विवाद बढ़ा सकता है। घर के बड़े लोगों के साथ समय बिताने से उपयोगी अनुभव मिलेगा। विद्यार्थी और युवा पढ़ाई तथा करियर को लेकर गंभीर रहें।
करियर- कारोबार में प्रतिस्पर्धा ज्यादा रहेगी और आपकी निगरानी जरूरी होगी। पब्लिक रिलेशन, कला, कंप्यूटर और प्रमोशन से जुड़े काम में उपलब्धि मिल सकती है। संपर्क, मार्केटिंग और प्रचार से फायदा होगा। करियर शुरू कर रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। नौकरी में काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन ट्रांसफर या नई जिम्मेदारी से जुड़ी खबर भी मिल सकती है। कागज और समयसीमा का खास ध्यान रखें। परिवार- घर में सहयोग और अपनापन रहेगा। पति-पत्नी के बीच भरोसा बना रहेगा। रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। महीने के दूसरे हिस्से में धार्मिक यात्रा हो सकती है। प्रेम संबंध को शादी तक ले जाना चाहते हैं तो परिवार की सहमति मिल सकती है। अविवाहित लोगों के रिश्ते की बात भी आगे बढ़ सकती है। हेल्थ- ज्यादा काम से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। भागदौड़ से मांसपेशियों में खिंचाव और नींद की कमी हो सकती है। अनियमित खानपान से पेट की समस्या बढ़ेगी। हल्का भोजन, पर्याप्त पानी और नियमित आराम जरूरी रहेगा। स्क्रीन टाइम और देर रात तक जागना कम करें।

धनु – पॉजिटिव- जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह संभाल लेंगे। शांत और गंभीर स्वभाव फैसले लेने में मदद करेगा। पुरानी पारिवारिक समस्या सुलझ सकती है। रिश्तेदारों के आने से घर में खुशी रहेगी। घर की मरम्मत या बदलाव की योजना आगे बढ़ेगी। नया वाहन या कोई नई सुविधा जुड़ सकती है। प्रभावशाली संपर्क से काम व्यवस्थित होंगे। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। धार्मिक या मनोरंजन की यात्रा भी हो सकती है। नेगेटिव- जिम्मेदारियों के बीच घर के बड़े लोगों की देखभाल के लिए भी समय निकालना होगा। जरूरत से ज्यादा अपनी बात पर अड़े रहने से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। समय का सही इस्तेमाल न होने पर काम उलझेंगे। अपनी योजनाएं हर किसी को बताने से बचें। गुस्सा नुकसान करा सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी और उन्हें प्यार से समझाना बेहतर रहेगा।
करियर- कामकाज में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन सही तरीके से काम संभालने पर स्थिति नियंत्रण में रहेगी। अनुभवी व्यक्ति की मदद उपयोगी होगी। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। नई दिशा में रुचि बढ़ेगी और अभी की मेहनत आगे फायदा देगी। कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध रखने से काम बेहतर होगा। ऑफिस के काम व्यवस्थित चलेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। परिवार- परिवार के कामों में भागीदारी रहेगी, लेकिन हर मामले में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचना होगा। लव पार्टनर के सम्मान का ध्यान रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। पति-पत्नी के बीच समझ बढ़ेगी। साथ समय बिताने से नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ- व्यवस्थित दिनचर्या और संतुलित भोजन से सेहत अच्छी रहेगी। मौसम बदलने पर सावधानी रखनी होगी। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या पहले से है तो नियमित जांच और दवा जारी रखें। घर के किसी बड़े व्यक्ति की सेहत खराब हो तो समय पर इलाज कराएं। तनाव से पाचन और नींद प्रभावित हो सकती है।

मकर – पॉजिटिव- इस महीने काम बनेंगे, लेकिन मेहनत भी ज्यादा करनी होगी। उत्साह के साथ काम करने से प्रदर्शन सुधरेगा और नई शुरुआत के मौके मिलेंगे। घर में रिश्तेदारों के आने से खुशी रहेगी और संबंध मजबूत होंगे। सुख-सुविधा से जुड़ी कोई चीज खरीदने की योजना सफल हो सकती है। रिसर्च और पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। आगे चलकर यात्रा का मौका मिलेगा और उससे अनुभव तथा फायदा दोनों मिल सकते हैं। नेगेटिव- ज्यादा उत्साह में जल्दबाजी गलत फैसला करा सकती है। छोटी बात पर तेज प्रतिक्रिया देने से परेशानी बढ़ेगी। कर्ज लेने की स्थिति बने तो दस्तावेज बहुत सावधानी से संभालें। माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। व्यस्तता से चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। खर्च पर नियंत्रण न रखने से आर्थिक तनाव हो सकता है।
करियर- ऑनलाइन काम, दूर के संपर्क और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से नए अवसर मिल सकते हैं। प्रतियोगियों से सावधान रहना होगा। पार्टनरशिप की योजना फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। कारोबार में फायदा हो सकता है, लेकिन पूरी योजना बनाकर ही आगे बढ़ें। नौकरी में टीमवर्क अच्छा रहेगा और ऑफिस के काम से यात्रा भी हो सकती है। समयसीमा और काम की क्वालिटी पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। परिवार- परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और घर में शांति रहेगी। जीवनसाथी को छोटा गिफ्ट देने से नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम संबंध में गहराई और भरोसा बढ़ेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। छोटी बातों पर ज्यादा भावुक होने से बचें। घर के बड़े लोगों की सलाह काम आएगी। हेल्थ- सामान्य तौर पर सेहत ठीक रहेगी। महीने की शुरुआत में तनाव, सिरदर्द, एसिडिटी या पेट की परेशानी हो सकती है। पुरानी स्वास्थ्य समस्या में कुछ राहत मिल सकती है। ब्लड प्रेशर की समस्या पहले से है तो सावधानी रखें। महिलाओं को हार्मोन से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए समस्या बनी रहे तो जांच कराएं। हल्का भोजन, वॉक और पर्याप्त पानी फायदेमंद रहेगा।

कुंभ – पॉजिटिव- महीने की शुरुआत में कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन दूसरों के सहयोग से सफलता मिलेगी। मानसिक मजबूती और समझदारी बढ़ेगी। कई उलझे मामलों के जवाब मिलेंगे और सोच ज्यादा साफ होगी। कोई पुराना या रुका हुआ मामला अचानक सुलझ सकता है। काम करने की क्षमता बढ़ेगी। महिलाएं अपनी जिम्मेदारियां अच्छे तरीके से निभाएंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा और बड़े लोगों का अनुभव काम आएगा। नेगेटिव- छोटी बातों पर जरूरत से ज्यादा सोचने से परेशानी बढ़ेगी। अधूरी जानकारी या किसी पर ज्यादा भरोसा नुकसान करा सकता है। मुश्किल परिस्थिति में नरम व्यवहार रखना बेहतर रहेगा। अच्छा मौका मिलने पर फैसला लेने में ज्यादा देर करने से मौका निकल सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। कोर्ट केस या सामाजिक विवाद समय रहते संभालना जरूरी होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव के कारण कभी-कभी अकेलापन महसूस हो सकता है।
करियर- काम करने के तरीके में बदलाव चलता रहेगा। नया काम शुरू करना फायदेमंद हो सकता है। ज्यादा सोचते रहने से कॉन्ट्रैक्ट या ऑर्डर हाथ से निकल सकता है। शुरुआत में चुनौतियां आएंगी, लेकिन दोस्तों की मदद से समाधान मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम करने का तरीका बदलना पड़ सकता है। ऑफिस की गोपनीय बातें सामने आ सकती हैं, इसलिए सावधान रहें। रिसर्च, मेडिकल और टीचिंग से जुड़े लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। परिवार- घर का माहौल अच्छा रहेगा। किसी पारिवारिक समस्या में बड़े लोगों की मदद और सलाह मिलेगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंध में भरोसे की परीक्षा होगी। मजबूत रिश्ता और गहरा होगा, जबकि कमजोर रिश्ते में दूरी साफ दिखाई दे सकती है। महीने के बीच के बाद शादीशुदा लोगों को पार्टनर की भावनाएं ज्यादा समझनी होंगी। पुराने मामले पर बातचीत होगी और समाधान निकल सकता है। हेल्थ- ज्यादा सोचने से बेचैनी या सिरदर्द बढ़ सकता है। हार्मोन या यूरिन से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि गिरने या चोट लगने की संभावना रहेगी। जोखिम वाले कामों से दूरी रखें।

मीन – पॉजिटिव- रिश्तों को बेहतर समझ पाएंगे और यह साफ होगा कि किस रिश्ते में कितनी जिम्मेदारी लेनी है। आमदनी के रास्ते बेहतर हो सकते हैं और पुराने प्रयास सफल होंगे। लंबे समय से अधूरे काम आगे बढ़ेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने की स्थिति बने तो लोन लेना पड़ सकता है, लेकिन उसे संभाल पाएंगे। युवाओं को करियर के अच्छे मौके मिल सकते हैं। संपत्ति या बंटवारे का मामला आपसी तालमेल से सुलझ सकता है। पुराने अनुभव से मिली सीख आगे सही फैसला लेने में मदद करेगी। नेगेटिव- बनते कामों में रुकावट आ सकती है और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। रिश्तेदारों के मामलों में बिना जरूरत दखल देने से परेशानी होगी। झूठा आरोप या गलतफहमी हो सकती है, इसलिए बातचीत और दस्तावेज में सावधानी जरूरी रहेगी। कोर्ट या कानूनी झंझट से दूरी रखना बेहतर होगा। दबा हुआ गुस्सा अचानक बाहर आ सकता है। तनाव के कारण किसी दोस्त से रिश्ता खराब हो सकता है। जल्दबाजी और लापरवाही नुकसान दे सकती है। यात्रा की संभावना कम रहेगी।
करियर- कारोबार में चुनौतियां आएंगी, लेकिन अपनी क्षमता से उन्हें संभाल लेंगे। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बिजनेस के पैसों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। मार्केटिंग, मीडिया और प्रमोशन के नए तरीके फायदा देंगे। पार्टनर या क्लाइंट के साथ समझौता करते समय लिखित शर्तें अच्छी तरह पढ़ें। नौकरी में टीम के साथ काम करने से रास्ते खुलेंगे। प्रमोशन की संभावना बन सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों की जिम्मेदारी और अधिकार बढ़ सकते हैं। परिवार- घर की व्यवस्था में संतुलन बनाए रखना होगा। बाहरी व्यक्ति का दखल घर का माहौल खराब कर सकता है। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी के साथ सम्मान और तालमेल बनाए रखना होगा। परिवार के किसी बड़े फैसले में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। प्रेम संबंध में खुलकर बातचीत होगी और लंबे समय से मन में दबी बातें सामने आएंगी। मजबूत रिश्ता और गहरा होगा, जबकि कमजोर रिश्ते में दूरी साफ हो सकती है। किसी दोस्त की मदद करने से खुशी मिलेगी। हेल्थ- तनाव और काम का दबाव शरीर पर असर डाल सकता है। ज्यादा सोचने से बेचैनी और सिर भारी रहने की परेशानी हो सकती है। काम का बोझ बांटना और अपने लिए समय निकालना जरूरी रहेगा। बुजुर्गों में किडनी, यूरिन या हार्मोन से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए लक्षण आने पर जांच कराएं। पानी पर्याप्त पिएं, नींद पूरी रखें और भोजन का समय नियमित रखें। स्क्रीन टाइम कम करने से नींद बेहतर रहेगी।

