Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Naitik from Simdega, who scored 99.97 percentile, prepared while staying in Ranchi and said he succeeded by taking regular mock tests.

  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • JEE Main: Naitik From Simdega, Who Scored 99.97 Percentile, Prepared While Staying In Ranchi And Said He Succeeded By Taking Regular Mock Tests.

रांची3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को जेईई मेन 2026 सेशन-1 का परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा में रांची के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया। रांची के नैतिक शर्मा ने 99.9729 पर्सेंटाइल अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं, शिवम कुमार सिंह ने 99.94 पर्सेंटाइल के साथ दूसरा और कुमार राजयोग ने 99.91 पर्सेंटाइल के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

परिणाम घोषित होते ही परिजनों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। घरों में मिठाइयां बांटी गईं और सफल विद्यार्थियों को बधाइयां दी गईं। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि 10वीं से ही तैयारी शुरू कर दी थी और प्रतिदिन 5 से 7 घंटे पढ़ाई की। अब पेपर-2 के लिए और अधिक मेहनत करने की बात कही। सिमडेगा निवासी नैतिक शर्मा 2023 में जेईई की तैयारी के लिए रांची आए थे। क्लास 11 से ही उन्होंने नियमित तैयारी शुरू कर दी थी।

उनका कहना है कि अधिक से अधिक प्रश्न हल करना और नियमित मॉक टेस्ट देना सफलता की कुंजी है। उन्होंने सलाह दी कि केवल थ्योरी पर निर्भर न रहें, बल्कि प्रश्नों का अभ्यास करें और मॉक टेस्ट से अपनी स्थिति का आकलन करें। राजयोग ने 99.91 पर्सेंटाइल अंक अर्जित किए। पहले प्रयास में 99.5 पर्सेंटाइल मिलने के बाद उन्होंने आत्मविश्वास बनाए रखा और स्कूल ड्रॉप कर तैयारी जारी रखी।

उन्होंने 10वीं संत थॉमस स्कूल, रांची से 99 प्रतिशत और 12वीं संत जेवियर्स स्कूल, डोरंडा से 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। राजयोग प्रतिदिन 5-6 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे। उनका संदेश है कि नियमितता और दृढ़ निश्चय से सफलता अवश्य मिलती है। डीपीएस रांची के छात्र शिवम कुमार सिंह ने 99.94 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए। उन्होंने 10वीं से ही तैयारी शुरू कर दी थी और 11वीं में कोचिंग ज्वाइन की। प्रतिदिन 5-7 घंटे की पढ़ाई और अनुशासन को उन्होंने अपनी सफलता का आधार बताया। 12वीं में उन्हें 97.6 प्रतिशत अंक मिले थे। शिवम ने बताया कि उनकी मां ने विशेष रूप से फिजिक्स विषय में मार्गदर्शन किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles