Thursday, September 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Nalanda Theft Case | Thieves Break Into House, Steal Cash And Gold

नालंदा के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंथु टाड़ापर गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया।

.

चोरों ने मकान की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे 6 लाख रुपये नकद व करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेत कुल 11 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति समेट कर फरार हो गए।

घटना की जानकारी गृहस्वामी को तब हुई, जब वे सपरिवार बाहर से लौटकर अपने घर पहुंचे।

जांच के लिए पहुँची पुलिस

जांच के लिए पहुँची पुलिस

मकान के पिछले हिस्से की एक खिड़की खुली थी पीड़ित नीरज कुमार बैंक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि वह 26 तारीख को पूरे परिवार के साथ लखनऊ स्थित अपने रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे। घर पूरी तरह से बंद था। जब वे वापस लौटे, तो मुख्य द्वार का ताला बाहर से लगा हुआ था। ताला खोलकर जैसे ही वे अंदर दाखिल हुए, घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

घर के कमरों में सारा सामान पूरी तरह से बिखरा पड़ा था। निरीक्षण करने पर पता चला कि मकान के पिछले हिस्से की एक खिड़की खुली थी, जबकि एक अन्य कमरे की खिड़की को चोरों ने तोड़ दिया था। खिड़की तोड़ने के बाद चोरों ने अंदर हाथ डालकर सिटकनी खोली और मकान के अंदर दाखिल हुए।

6 लाख से अधिक की नकदी शामिल पीड़ित के अनुसार, बेडरूम में मौजूद ड्रेसिंग टेबल में सभी अलमारियों और लॉकरों की चाबियां रखी हुई थीं। चोरों ने उन चाबियों को खोज निकाला और बेहद इत्मीनान से सभी कमरों के ताले खोलकर नकदी व आभूषण निकाल लिए।

चोरी गए रुपयों में सीएसपी केंद्र के ग्राहकों का कैश और उनका निजी पैसा मिलाकर 6 लाख से अधिक की नकदी शामिल थी। इसके अलावा शादी-विवाह में मिले सोने-चांदी के जेवरात गायब थे, जिनकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

घर मे बिखरा सामान

घर मे बिखरा सामान

एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मानपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। लिखित शिकायत मिलते ही अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles