Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

NH-19 पर भीषण हादसा, स्कूली छात्रा समेत दो की मौत:घंघरी में ओवरटेक के दौरान कार और सवारी गाड़ी की टक्कर, सात घायल


गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-19 के घंघरी में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक स्कूली छात्रा सहित दो लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक महिला समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा कार और सवारी गाड़ी में टक्कर से हुई। मृतकों की पहचान घंघरी निवासी छात्रा महक परवीन और विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के चौथा निवासी प्यारी उर्फ बुटानी साव के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, विष्णुगढ़ के चौथा गांव से बोकारो के दुग्दा जा रही एक सवारी गाड़ी और एक कार में सवार लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दोनों वाहन सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गए घंघरी के पास ओवरटेक करने के दौरान दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गए। इसी दौरान स्कूल बस से उतरकर घर जा रही छात्रा महक परवीन को कार ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सवारी गाड़ी में सवार प्यारी साव की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल सात लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने जाम हटवाकर आवागमन बहाल कराया घटना के बाद NH-19 पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी अंजन कुमार और अनुषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम हटवाकर आवागमन बहाल कराया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ प्रवीण कुमार, जिला परिषद सदस्य शेख तैयब, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह एवं मुखिया टेकलाल चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles