Sunday, September 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

NH-27 पर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई:15 से ज्यादा बालू लदे ट्रकों पर जुर्माना, ट्रक एसोसिएशन के साथ बैठक


गोपालगंज में एनएच-27 पर अवैध पार्किंग के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर 15 से ज्यादा बालू लदे ट्रकों पर जुर्माना लगाया। सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से ट्रकों की पार्किंग के कारण लगने वाले जाम और हादसे के खतरे को देखते हुए विभाग ने यह कार्रवाई की है। परिवहन विभाग की टीम ने बंजारी मोड़ ओवरब्रिज से थावे बाइपास तक एनएच-27 के किनारे खड़े ट्रकों की जांच की। इस दौरान अरार मोड़, हजियापुर मोड़ और अरार मोड़ ओवरब्रिज के नीचे भी कार्रवाई की गई। अवैध पार्किंग से हादसे का खतरा जिला परिवहन पदाधिकारी शशिशेखरम ने बताया कि एनएच-27 के किनारे अवैध रूप से ट्रक खड़े रहने से यातायात प्रभावित होता है। तेज रफ्तार वाहनों के खड़े ट्रकों से टकराने की आशंका बनी रहती है। इससे जाम के साथ सड़क हादसे का खतरा भी बढ़ जाता है। बालू-गिट्टी बाजार हटाने पर चर्चा अभियान के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जिला ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें एनएच के किनारे लगने वाले बालू-गिट्टी बाजार को हटाने और ट्रकों की अवैध पार्किंग रोकने को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों ने एसोसिएशन को भी अवैध पार्किंग पर रोक लगाने की हिदायत दी। लगातार जारी रहेगा अभियान डीटीओ ने कहा कि एनएच-27 समेत जिले की अन्य प्रमुख सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को बंजारी ओवरब्रिज से थावे बाइपास तक अभियान चलाकर ट्रकों पर जुर्माना लगाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क को अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त कराने के लिए आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles