Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

NH-327E Accident: Kochadhaman Cyclist Death

किशनगंज के NH-327E पर बुधवार को एक तेजरफ्तार वाहन ने साइकल सवार को टक्कर मार दी, जिसमें साइकल सवार की मौत हो गई। पूरा मामला कोचाधामन थाना क्षेत्र के सपटिया बिशनपुर चौक की है।

.

हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचे स्थानयी लोग और राहगीर।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचे स्थानयी लोग और राहगीर।

कैसे हुई घटना

मृतक की पहचान सपटिया बिशनपुर निवासी मोहम्मद रकेबुल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहम्मद रकेबुल अपनी साइकिल से चौक पर स्थित अपनी पान की दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान फोरलेन पर तेज रफ्तार से आ रहे एक वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

यह वही कार है जिसने साइकल सवार को टक्कर मारी।

यह वही कार है जिसने साइकल सवार को टक्कर मारी।

सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कोचाधामन थाना अध्यक्ष रंजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू की। हालांकि, मृतक के परिजनों ने धार्मिक मान्यताओं और अन्य कारणों का हवाला देते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। थाना अध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के लिखित अनुरोध और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए शव उन्हें सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles