पटना में नीट की तैयारी करने वाली छात्रा ने सुसाइड किया है। राधे कृष्णा हॉस्टल में उसकी बॉडी फंदे से लटकी मिली है। मृतका समस्तीपुर की रहने वाली श्रुति कुमारी (17) है। जो 2024 से हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
.
हॉस्टल की ऑनर आभा सिंह ने बताया कि सोमवार रात खा-पीकर सो गई थी। उसने अपने दोस्त को रोते हुए परेशानी बताई थी। दोस्त ने उससे कहा था कि कुछ गलत मत करना। अपने माता पिता के पास चली जाओ।
श्रुति ने कहा था कि मुझसे मेरे माता-पिता भी बात नहीं करते हैं। बहुत शांत स्वभाव की थी। 10 दिन पहले घर से आई थी। कोर्स समाप्त होने के बाद अपने गांव चली गई थी। यहां रहकर NEET की तैयारी करती थी। घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के सचिवालय कॉलोनी रोड नंबर 2 A/26 की है।

एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।
किसी बात करने के बाद रो रही थी
बगल के कमरे की छात्रा अंशु ने बताया कि सुबह से दिखी नहीं थी। हमलोगों ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा खुल गया। श्रुति फंदे से लटकी थी। रात में अंशु ने बताया कि फोन पर किसी लड़के से बात करती हुई रोती मेरे पास आई थी। काफी परेशान थी। मैं समझाने का प्रयास भी की। लेकिन बहुत रो रही थी।
कोई लड़का परेशान कर रहा था
रिश्तेदार अमरेंद्र कुमार कर्ण ने बताया कि मैं हॉस्टल में पहली बार आय हूं। सुबह मीटिंग में था, इसी बीच वाइफ के नंबर पर लगातार कॉल आ रहा था। मैंने रिसीव किया तो घटना के बारे में जानकारी मिली।
छात्रा की मां शिक्षक है। पिता किसान हैं। हाल ही में घर से आई थी। यहां आने पर पता चला कि कोई लड़का इसको लगातार परेशान कर रहा था। FSL को घटनास्थल पर बुलाया गया है। फिलहाल स्थानीय थाने की पुलिस मौजूद है।

