Friday, July 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Patna Police Flag March | NEET Paper Leak Protest Security Alert

पटना4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पटना में शुक्रवार को पुलिस हाई अलर्ट पर है। पटना के शहरी इलाके में आज छात्रों के प्रदर्शन और सुरक्षा के मद्दे नजर फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च की शुरुआत गांधी मैदान से हुई। गांधी मैदान से कारगिल चौक, अशोक राजपथ, BN कॉलेज, पटना यूनिवर्सिटी, NIT मोड़ कदमकुआं इलाका होते हुए अधिकारियों ने शहर का एक राउंड लगाया।

पटना DM, SSP, वेस्ट SP, पूर्वी SP, सेंट्रल SP, SDPO समेत लगभग सभी थानेदार मौजूद रहे। फ्लैग मार्च में तकरीबन 50 पुलिस गाड़ी एक साथ निकली।

पटना के जेपी गोलंबर पर वाटर कैनन के साथ 200 जवानों की तैनाती की गई है। पटना पुलिस की ओर से रैपिड एक्शन शुरू किया गया है। पटना डीएम, एसएसपी समेत सभी थाने के थानेदार इसमें मौजूद हैं।

विधानसभा, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस दौरान सड़क पर जो भी स्टूडेंट्स नजर आए, उन्हें रोक कर हिदायद दी गई।

अब कुछ तस्वीरें देखिए…

पटना की सड़कों पर पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है।

पटना की सड़कों पर पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है।

पटना के जेपी गोलंबार 200 जवानों की तैनाती की गई है।

पटना के जेपी गोलंबार 200 जवानों की तैनाती की गई है।

विधायक गाड़ियों से पार्टियों के झंडे हटाकर विधानसभा पहुंचे।

विधायक गाड़ियों से पार्टियों के झंडे हटाकर विधानसभा पहुंचे।

शाम में डीएम एसएसपी करेंगे ब्रीफ

सेंट्रल इलाके के डाक बंगला चौराहा, जेपी गोलंबर, कारगिल चौक, कोतवाली टी पॉइंट, इनकम टैक्स चौराहा, वीर चंद पटेल पथ, पटना हाई कोर्ट, अशोक राजपथ में सुरक्षा के व्यापक के इंतजाम किए गए हैं।

लोकल पुलिस के साथ CISF, BSF, SSB, CRPF के बल मौजूद हैं। वहीं, दूसरी तरफ पटना एसएसपी, DM संयुक्त ब्रीफिंग भी करेंगे। इसे लेकर मीडिया कर्मियों से उन्होंने कहा है कि शाम में संयुक्त तौर पर ब्रीफ किया जाएगा।

कल बिहार बंद बुलाया गया है

इधर, छात्र संगठन AISA ने 25 जुलाई को बिहार बंद का ऐलान किया है। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए बिहार में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। वहीं, AISA ने 22 जुलाई को ‘ब्लैक डे’ मनाने का ऐलान किया है।

AISA का कहना है, “22 जुलाई को ‘ब्लैक डे’ के रूप में देखते हुए 23 और 24 जुलाई को ‘प्रतिरोध दिवस’ मनाया जाएगा। इसके तहत सभी जिलों में विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।’

संगठन ने बिहार के छात्रों और न्यायप्रिय नागरिकों से 25 जुलाई के बिहार बंद को सफल बनाने की अपील की है।

22 जुलाई- पटना में छात्रों का प्रदर्शन, CM हाउस-राजभवन तक पहुंचे छात्र

बुधवार को डाकबंगला पर यहां छात्रों ने जमकर पत्थरबाजी की। कई पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी के सिर फट गए। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। पुलिस ने एक शख्स को भी हिरासत में लिया है।

इससे पहले पुलिस ने छात्रों को डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां करीब 1 घंटे तक छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बैरिकेंडिंग पर चढ़ गए। पुलिस ने कई बार उन्हें हटने को कहा, लेकिन वो पीछे नहीं हटे।

CISF और CRPF को छात्रों को हटाने के लिए बुलाया गया। छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर यहां से सीएम हाउस और राजभवन की ओर निकल गए। वहां पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। कई छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया।

खबरें और भी हैं…
Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles