Sunday, May 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

PhonePe-Google Pay के जरिए करते थे ठगी:जामताड़ा में पांच साइबर अपराधी अरेस्ट, मोबाइल, लैपटॉप और नकदी भी बरामद


जामताड़ा पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की विशेष टीम द्वारा की गई। रविवार को एसपी शंभू कुमार सिंह ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में गठित टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मटटांड़ गांव और नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोकनियां गांव में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने विष्णु मंडल, सचिन मंडल, सागर नायक, किशोर दास और विश्वजीत दास को गिरफ्तार किया, जो लंबे समय से साइबर ठगी के धंधे में सक्रिय थे। मोबाइल, सिम, एटीएम और लैपटॉप जब्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी बरामद की है। जब्त सामानों में 15 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, 2 लैपटॉप और करीब 50 हजार रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी संगठित तरीके से साइबर ठगी के नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। बरामद उपकरणों की जांच से कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस टीम अब इन डिवाइसों के डेटा खंगालकर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के दायरे का पता लगाने में जुटी है। बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करते थे और उनके क्रेडिट या डेबिट कार्ड बंद होने का डर दिखाकर गोपनीय जानकारी हासिल करते थे। इसके बाद वे PhonePe और Google Pay जैसे ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म के जरिए ठगी को अंजाम देते थे। इतना ही नहीं, आरोपी बिजली विभाग का अधिकारी बनकर भी लोगों को कॉल करते थे और बिजली बिल भुगतान के नाम पर ठगी करते थे। इस मामले में साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 29/26 और 30/26 दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles