Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'PM मोदी की तरह नीतीश कुमार कॉम्प्रोमाइज्ड हो गए':कांग्रेस बोली- बेटे निशांत को राजनीति में लाने के लिए कुर्बानी देनी पड़ी, पोस्टर किया जारी


कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर निशाना साधा है। बिहार यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास ने कहा, बिहार के मुखिया नीतीश कुमार, मोदी की तरह कॉम्प्रोमाइज्ड हो गए हैं। उन्होंने पीएम के सामने बिहार को गिरवी रख दिया है। नीतीश कुमार को अपने बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने के लिए अपनी कुर्बानी देनी पड़ रही है। यूपीए की सरकार में नीतीश कुमार बिहार में कुछ अच्छा काम किए थे। आज उनके कंप्रोमाइज होने से पूरा बिहार शर्मसार है। 16 मार्च को करेंगे संसद भवन का घेराव इसके साथ ही उन्होंने कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम को लेकर पोस्टर भी जारी किया है। शिव प्रकाश गरीबदास ने यह भी ऐलान किया कि 16 मार्च को संसद भवन का घेराव होगा। पीएम के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश आज शर्मसार है एक ऐसे प्रधानमंत्री को पाककर जो पूरी तरह से कॉम्प्रोमाइज्ड है। एप्स्टिन फाइल में प्रधानमंत्री जी का नाम है। पूरे विश्व में भारत एक ऐसा देश है, जहां के प्रधानमंत्री माफी मांगने के लिए तैयार नहीं है। इसके साथ-साथ हरदीप पूरी को भी मंत्री बनाकर अपने सरकार में बैठाए हुए हैं। ट्रंप के हाथ का खिलौना बन गए हैं प्रधानमंत्री मोदी अदानी जी का केस अमेरिका में दर्ज है और प्रधानमंत्री अपने मित्र को बचाने के लिए अपने देश को कॉम्प्रोमाइज बनाकर अमेरिका के साथ डील में समझौता किए है। इस डील से किसानों का हालत चौपट हो रहा है। अपने मित्र को बचाने के लिए ट्रम्प के साथ समझौता कर चुके हैं। अन्य देश से किसी भी तरह के समझौता करने के लिए भारत को अमेरिका से परमिशन लेनी पड़ रही है। आज ट्रंप के हाथ का खिलौना प्रधानमंत्री मोदी बन गए हैं। प्रधानमंत्री देश को शर्मसार कर रहे हैं। हम कांग्रेस पार्टी उनके कुकृतियों को उजागर करेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles