Saturday, September 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

PM मोदी के संविधानिक पद पर 25 साल पूरे:मुजफ्फरपुर में भाजपा का ‘सेवा संकल्प’, 17 सितंबर से अभियान; कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे योजनाओं की जानकारी


मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और संवैधानिक पद पर 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा मुजफ्फरपुर (पूर्वी) की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर शनिवार को रहूआ इमली चौक स्थित रामकिशोरी विवाह भवन में जिला कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को अभियान के कार्यक्रमों और उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे विधायक मनोज शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनसेवा के कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। विधायक ने गुजरात से दिल्ली तक के 25 साल के सफर का जिक्र करते हुए बताया कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर राजनीतिक नेतृत्व की शुरुआत की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके 25 साल के सार्वजनिक जीवन में देश ने कई क्षेत्रों में बदलाव देखे हैं। योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर मनोज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, डिजिटल व्यवस्था और अंत्योदय को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू की गई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचानी चाहिए और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। भाजपा के मुताबिक, मुजफ्फरपुर पूर्वी जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान पार्टी की ओर से कई जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रक्तदान से लेकर वृक्षारोपण तक होंगे कार्यक्रम अभियान के तहत रक्तदान शिविर, मुफ्त स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। गरीब कल्याण और स्वास्थ्य योजनाओं पर जोर कार्यशाला में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल, उज्ज्वला योजना और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाना है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को इलाज की सुविधा मिलने तथा जनधन योजना और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभुकों तक पहुंचने का भी जिक्र किया गया। पूर्व मंत्री रामसूरत राय समेत कई नेता रहे मौजूद कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री रामसूरत राय समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सह अभियान संयोजक मनोज तिवारी ने किया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में मंडल स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं को अभियान के दौरान होने वाले सेवा कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles