Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Purnea Crime News: Youth Shot, Elderly Murder, CSP Raid

पूर्णिया में मजदूर दिवस (1 मई 2026) के दिन कई बड़ी घटनाएं हुईं। वार्ड सदस्य के बेटों पर दिनदहाड़े टेंट कर्मी को गोली मारने का आरोप है। बुलेट युवक के दाहिने बांह को चीरती हुई गले में जा फंसी है। गोली लगने के बाद से युवक की हालत काफी नाजुक है। इधर, सहजन

.

चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं एक मई की पूर्णिया की 5 बड़ी खबरें…

1. पूर्णिया में बाइक सवार ने ओवरटेक कर दागी बुलेट: गले में फंसी गोली, पिता बोले- वार्ड पार्षद के बेटों ने की फायरिंग

पूर्णिया में वार्ड सदस्य के बेटों पर दिनदहाड़े टेंट कर्मी को गोली मारने का आरोप है। बुलेट युवक के दाहिने बांह को चीरती हुई गले में जा फंसी है। गोली लगने के बाद से युवक की हालत काफी नाजुक है। पिता का कहना है कि बेटा पिकअप पर टेंट का सामान लेकर जा रहा था। इसी दौरान वार्ड सदस्य के बेटे पहुंच गए और गाड़ी को ओवरटेक कर फायरिंग कर दी। दोनों के बीच एक महीने पहले रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान मारपीट हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

2. पूर्णिया में पेड़ काटने से रोकने पर बुजुर्ग का मर्डर: बचाने गई पत्नी को बेरहमी से पीटा, विरोध में 3 घंटे तक NH-107 जाम

पूर्णिया में सहजन का पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। लोहे के रॉड से बुजुर्ग के ऊपर ताबड़तोड़ हमले किए गए। पति पर जानलेवा हमला होता देख बचाने गई पत्नी को भी बेरहमी से पीटा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्णिया-सहरसा NH-107 को करीब 3 घंटे तक जाम रखा। घटना जानकीनगर थाना क्षेत्र के आजाद चौक के पास की है। पूरी खबर पढ़ें…

3. पूर्णिया में करंट लगने से प्राइवेट बिजली मिस्त्री की मौत: खराब कनेक्शन ठीक करने के दौरान हादसा

पूर्णिया में बिजली मरम्मत के दौरान करंट लगने से एक प्राइवेट मिस्त्री की मौत हो गई। मिस्त्री बगैर सेफ्टी के ही काम कर रहा था। मिस्त्री मुहल्ले में घर के खराब बिजली कनेक्शन को ठीक करने गया था, इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। हादसे के फौरन बाद आनन-फानन में परिजन उसे GMCH लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खुश्कीबाग मिलनपाड़ा के रहने वाले राजेश साह (35) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें..

4. सीएसपी संचालक के घर प्रशासन की रेड: फर्जी पासपोर्ट-आधार कार्ड से जुड़े दस्तावेज जब्त

पूर्णिया में सीएसपी संचालक के घर प्रशासन की रेड पड़ी। इस रेड में फिनो बैंक सीएसपी संचालक के घर से भारी मात्रा में फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड से जुड़े दस्तावेज और अन्य पहचान पत्र बरामद किए गए हैं। घटना भवानीपुर के शेखपुरा गांव की है। प्रशासन ने गांव के कई संदिग्ध ठिकानों पर भी छापेमारी की है। फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र बनाए जाने की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने ये कार्रवाई की है। पूरी खबर पढ़ें…

5. अररिया में युवक के साथ मारपीट का आरोप: पूर्णिया GMCH में पत्नी बोली- पिटाई के बाद बीच सड़क पर छोड़ कर भागे बदमाश

अररिया में दिनदहाड़े एक युवक से 1 लाख की लूट का आरोप है। घायल की पत्नी का कहना है कि बदमाशों ने बंधक बनाकर पति से मारपीट की। पॉकेट में मौजूद एक लाख रुपए लूट लिए। बेरहमी से पिटाई के बाद युवक को बीच सड़क पर लिटा दिया। घटना अररिया के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के झमता गांव की है। पूरी खबर पढ़ें…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles