Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Purnea GMCH Man Arrested Assault Doctors Nurses Drunk

पूछताछ में युवक ने खुद स्वीकार किया कि उसने शराब पी रखी थी।

पूर्णिया GMCH में बच्चे के इलाज को लेकर शराबी पिता ने बच्चा वार्ड में जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि वार्ड का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता नशे की हालत में था। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते

.

स्थिति को हाथ से निकलता देख अस्पताल प्रशासन को तुरंत पुलिस को सूचना देनी पड़ी। मौके पर फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी थाना की पुलिस पहुंची। टीओपी प्रभारी राजनंदनी ने मामले को शांत कराया और आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

शराबी पिता ने बच्चा वार्ड में जमकर हंगामा किया।

शराबी पिता ने बच्चा वार्ड में जमकर हंगामा किया।

कोढ़ा थाना क्षेत्र के डुम्मर गांव के मिथुन के रूप में हुई पहचान

पूछताछ में युवक ने खुद स्वीकार किया कि उसने शराब पी रखी थी। आरोपी की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के डुम्मर गांव निवासी मिथुन कुमार के रूप में हुई है, जो अपने बीमार बच्चे का इलाज कराने जीएमसीएच आया था।

वहीं, जीएनएम मधु ने बताया कि युवक पूरी तरह नशे में था और बिना किसी ठोस वजह के अस्पताल स्टाफ के साथ बदसलूकी कर रहा था। हंगामे के दौरान सुरक्षा गार्ड और अन्य लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभालने की कोशिश की।

शराब के नशे में गिरफ्तार युवक

शराब के नशे में गिरफ्तार युवक

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राज नंदनी ने बताया कि युवक को नशे की हालत में हिरासत में लेकर अब न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles