बिहार के प्रतिभाशाली तैराकों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर है। राज्य खेल प्राधिकरण ने आगामी 42वीं सब-जूनियर और 52वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप-2026 के लिए टीम के चयन के लिए विशेष प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। यह चयन
.
राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह एक ओपन चयन ट्रायल होगा। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य भर से बेहतरीन तैराकों का चयन करना है, ताकि उन्हें राष्ट्रीय मंच पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सके।
चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी खेल प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई की शाम 6:00 बजे तक निर्धारित की गई है। फॉर्म भरते समय खिलाड़ियों को अपना नाम, जिला और जन्मतिथि जैसी सभी आवश्यक जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करनी होंगी, क्योंकि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर किसी भी स्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।

राजगीर स्टेडियम में होगा चयन ट्रायल।
प्रतिभागियों के लिए आवास-भोजन की व्यवस्था
खेल प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यह चयन पूरी तरह से योग्यता और प्रतियोगिता के दौरान किए गए प्रदर्शन के आधार पर ही होगा। चयन प्रक्रिया स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा निर्धारित तकनीकी नियमों और मानदंडों के तहत विशेषज्ञों की निगरानी में संपन्न की जाएगी। ट्रायल में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए दोनों दिनों के आवास और भोजन की समुचित व्यवस्था प्राधिकरण की ओर से सुनिश्चित की गई है।
चयन के बाद विशेष प्रशिक्षण शिविर
महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने आगे कहा कि चयन के बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खुद को बेहतर ढंग से तैयार कर सकें।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अपना आयु प्रमाण-पत्र, पहचान-पत्र और अन्य सभी जरूरी दस्तावेज अनिवार्य रूप से अपने साथ रखने होंगे। इस प्रतियोगिता के विस्तृत कार्यक्रम और रिपोर्टिंग से संबंधित दिशा-निर्देश जल्द ही अलग से जारी किए जाएंगे। प्राधिकरण ने राज्य के सभी पात्र तैराकों का आह्वान किया है कि वे इस चयन ट्रायल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

