Friday, June 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Ranchi, 6 Districts to Face Intense Heat April 17-18

झारखंड में तापमान तेजी से चढ़ रहा है। कई जिलों में पारा 40 डिग्री के आसपास है। पिछले 24 घंटे में सरायकेला 40.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, रांची में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री पर पहुंच गया।

.

मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन में पारे में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। 17-19 अप्रैल के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से (3-4) डिग्री सेल्सियस ऊपर रह सकता है।

गर्मी के बढ़ने के साथ ही बोकारो में नारियल पानी की डिमांड में भी वृद्धि हुई है।

गर्मी के बढ़ने के साथ ही बोकारो में नारियल पानी की डिमांड में भी वृद्धि हुई है।

गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना 16-17 अप्रैल को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में आंशिक बादल के साथ कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। शेष हिस्सों में आसमान मुख्यत साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा।

गिरिडीह में तेज धूप से बचने के लिए लोग छाता लेकर सड़क पर निकल रहे हैं।

गिरिडीह में तेज धूप से बचने के लिए लोग छाता लेकर सड़क पर निकल रहे हैं।

पलामू सहित कुछ जिलों में लू का अलर्ट वहीं, 17-18 अप्रैल को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा व पलामू सहित कुछ जिलों में लू चल सकती है। वहीं 17-18 अप्रैल को संथाल परगना के देवघर, दुमका, गोड्‌डा व पाकुड़ में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगह बारिश होने का भी अनुमान है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles