Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

RPF Operation Narcos Bokaro | Ganja Seized Rs 5.58 Lakh

बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 11.170 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5.58 लाख रुपए है। यह कार्रवाई 4 मई 2026 को आरपीएफ पोस्ट बीकेएससी और सीपीड

.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बरामदगी ट्रेन संख्या 18403 (भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस) के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंचने के बाद हुई। कोच एस-8 और जनरल डिब्बे के बीच एक लावारिस नीले रंग का ट्रॉली बैग संदिग्ध अवस्था में मिला। आरपीएफ टीम ने आसपास के यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी बैग पर अपना दावा नहीं किया।

ब्राउन टेप में लिपटे चार पैकेट मिले

इसके बाद आरपीएफ टीम बैग को प्लेटफॉर्म पर ले आई और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें ब्राउन टेप में लिपटे चार पैकेट मिले। एक पैकेट को खोलकर जांच करने पर उसमें गांजा होने की पुष्टि हुई।

बरामद गांजे को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपीएस बोकारो को सौंप दिया गया है। वहां एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)बी के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles