Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Samastipur NEET Exam Prep Update

समस्तीपुर में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित NEET (UG)-2026 परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए व्यापक प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें तैयारिय

.

यह परीक्षा 3 मई 2026 (रविवार) को समस्तीपुर सदर अनुमंडल के अंतर्गत कुल 7 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है।

परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तय किया गया है। परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान) विषयों से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।

सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी तैनार रहेंगे

परीक्षा के सुचारु संचालन, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में महिला और पुरुष सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। प्रत्येक केंद्र पर प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके।

जिला प्रशासन ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों पर लगातार निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें।

जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और परीक्षा संचालन में प्रशासन का सहयोग करें।

परीक्षा के सफल संचालन को लेकर समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में अपर समाहर्ता, बृजेश कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा का सफल आयोजन कराए जाने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक अधिकारियों को शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराए जाने को लेकर निर्देश दिया गया है। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर श्री दिलीप कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अली एकराम सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles