Tuesday, June 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

SBI घोटाले के दो फरार आरोपी नेपाल में गिरफ्तार:CBI ने 20 साल पुराने धनबाद बैंक धोखाधड़ी मामले में की कार्रवाई


केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को धनबाद के बहुचर्चित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) घोटाले में बड़ी सफलता मिली है। लगभग 20 साल पुराने इस मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को CBI की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने नेपाल से गिरफ्तार किया है। यह घोटाला करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी और गबन से संबंधित है। यह मामला वर्ष 2005 का है, जब बैंक मोड़ स्थित SBI की मुख्य शाखा में वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ था। CBI ने इस संबंध में 31 अगस्त 2005 को RC-11(A)/2005-D के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच में सामने आया था कि नवंबर 2002 से जून 2005 के बीच बैंक से बड़ी राशि का गबन किया गया था। इस मामले में बृजभूषण प्रसाद और करतार सिंह पर आरोप लगे थे। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी कानून से बचने के लिए नेपाल फरार हो गए थे। वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। बाद में अदालत ने इन दोनों को फरार अपराधी घोषित कर दिया था। इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था और इन पर इनाम भी घोषित किया गया था। लंबे समय बाद हुई इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को CBI धनबाद की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। फिलहाल, दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles