Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Sheikhpura Electricity Worker Shocked | 11KV Line Accident PMCH Refer

शेखपुरा के शेखोपुरसराय प्रखंड के छेमा गांव में रविवार शाम 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से एक बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। वह बिजली पोल पर तार मरम्मत का काम कर रहा था। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (P

.

घायल बिजली मिस्त्री की पहचान नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गडुआ गांव निवासी 48 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है। वह विद्युत विभाग में मानव बल के रूप में कार्यरत है।

बिजली मिस्त्री अस्पताल में भर्ती।

बिजली मिस्त्री अस्पताल में भर्ती।

करंट का तेज झटका लगने के बाद अजय कुमार झुलसकर पोल से नीचे गिर पड़े। उनके शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों की मदद से उन्हें तत्काल बरबीघा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए PMCH रेफर कर दिया गया।

परिजन बोले-करंट लगने की छठी घटना

परिजनों ने बताया कि अजय कुमार के साथ करंट लगने की यह छठी घटना है। उन्होंने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और सतर्कता के अभाव में मानव बल कर्मियों की जान हमेशा जोखिम में रहती है।

इस संबंध में सहायक अभियंता राहुल कुमार ने बताया कि छेमा-सादिकपुर गांव के खंधा में बिजली कार्य के दौरान अजय कुमार करंट की चपेट में आकर घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles