शिवहर के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं के विज्ञान संकाय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय प्रशासन ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता में बताया कि विज्ञान संकाय में कुल 68 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर
.
इच्छुक छात्र-छात्राएं 25 जून 2026 तक आवेदन पत्र विद्यालय से प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन होगी। आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस पर विद्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
पात्रता मानदंडों के अनुसार, सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी ही आवेदन के योग्य हैं। आवेदकों की जन्म तिथि 01 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए।
इसके अतिरिक्त, आवेदक का शिवहर जिले का निवासी होना और सत्र 2025-26 के दौरान जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय का छात्र होना अनिवार्य है।
विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार ने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय, शिवहर में छात्रों को उच्च स्तरीय और कौशल आधारित शिक्षा दी जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि विज्ञान संकाय में दो सेक्शन उपलब्ध हैं।
प्राचार्य ने विद्यालय की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक सुविधाओं और अनुभवी शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के लिए जाना जाता है। विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
प्राचार्य ने शिवहर जिले के अभिभावकों और विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया है। विस्तृत जानकारी के लिए विद्यालय के नामांकन प्रभारी और कार्यालय अधीक्षक जी. जी. गुंजन से संपर्क किया जा सकता है।

