Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

TMC डेलिगेशन को ज्ञानेश कुमार ने कहा- गेट आउट, SIR की शिकायत करने गये थे तृणमूल सांसद

TMC डेलिगेशन को ज्ञानेश कुमार ने कहा- गेट आउट, SIR की शिकायत करने गये थे तृणमूल सांसद

Gyanesh Kumar : नई दिल्ली/कोलकाता. SIR की शिकायत करने चुनाव आयोग गये तृणमूल सांसदों को मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपनी बात जल्दी से कह कर चले जाने को कहा. मुख्य चुनाव आयुक्त के इस रवैये से नाराज सांसदों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त बात करने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने साफ शब्दों में हम सबसे कहा कि सात मिनट में कहो और दफा हो जाओ. तृणमूल सांसद डेरेक ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर जमकर गुस्सा निकाला. डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि बुधवार को शाम 4:30 बजे के बाद विपक्ष के सांसद संविधान क्लब में इस विषय पर मीडिया से बात करेंगे.

आयोग पहुंचा था चार सांसदों का प्रतिनिधिमंडल

तृणमूल कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच टकराव चरम पर पहुंच गया है. तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल बुधवार सुबह दिल्ली चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचा. डेरेक ओ’ब्रायन, सागरिका घोष और मेनका गुरुस्वामी उनके साथ थे. वे कुछ ही मिनटों में दिल्ली चुनाव आयोग के कार्यालय से निकल गए. उन्होंने रणमूर्ति मामले को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के सांसदों को आयोग से बाहर जाने के लिए कहा गया है.

आयोग का व्यवहार शर्मनाक

एसआईआर से 90 लाख नाम छूट गए हैं. तृणमूल का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को आयोग पहुंचा और छूटे हुए मतदाताओं के मतदान अधिकार की मांग की. बंगाल में पहले ही 90 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम काटे चुके हैं. तृणमूल नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने गए थे. डेरेक ने सवाल उठाया कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने नौ पत्र लिखे, लेकिन उनमें से किसी का भी जवाब क्यों नहीं दिया गया. उन्होंने यह भी कहा- मैं आयोग को चुनौती देता हूं. आज जो हुआ उसका वीडियो जारी करें. मैं 22 साल से राजनीति में हूं, 16 साल से सांसद हूं, लेकिन आज का मेरा अनुभव एक शब्द में कहें तो शर्मनाक है. इसके अलावा, तृणमूल ने दावा किया है कि चुनाव प्रक्रिया में शामिल छह अधिकारियों के भाजपा से संबंध हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आयोग की ओर से आयी सफाई

तृणमूल सांसदों के आरोपों पर चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि जब डेरेक और ब्रायन अंदर आए और चिल्लाने लगे, तो उन्हें चुप रहने को कहा गया. डेरेक का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार ने उन्हें बोलने नहीं दिया. आयोग के सूत्र का कहना है कि आयुक्त ने डेरेक को विनम्र रहने को कहा. उन्होंने समझाया कि उन्हें इतनी ऊंची आवाज में नहीं बोलना चाहिए. हालांकि, डेरेक बाहर आए और दावा किया कि आयुक्त ने उनसे बात नहीं की. इसी बीच, आयोग ने पत्रकारों को एक संदेश भेजा है, जिसमें तृणमूल के साथ हुई चर्चा के बारे में बताया गया था. डेरेक ने अपने मोबाइल पर संदेश पढ़ते हुए कहा- ये सब झूठ है. अंदर कुछ नहीं कहा गया.

Also Read: SIR in Bengal: बंगाल में 90 लाख से अधिक वोटरों के नाम कटे, मुर्शिदाबाद शीर्ष पर, आयोग ने जारी की अधिसूचना

The post TMC डेलिगेशन को ज्ञानेश कुमार ने कहा- गेट आउट, SIR की शिकायत करने गये थे तृणमूल सांसद appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles