Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

TSPC Naxalite Naresh Ganjhu Arrested in Chatra

चतरा जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों को नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (TSPC) का कुख्यात और वांछित अपराधी नरेश गंझू उर्फ रविकांत जी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

.

सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाउसाहब के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को चतरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि लावालौंग थाना क्षेत्र के मंधनिया गांव का निवासी टीएसपीसी का वांछित नक्सली नरेश गंझू चोरी-छिपे अपने घर आया हुआ है।

इस सटीक सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष संयुक्त छापेमारी दल का गठन किया गया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने मंधनिया गांव में स्थित फुटबॉल ग्राउंड से करीब 100 मीटर की दूरी पर घने जंगल की घेराबंदी की और वहीं से इस नक्सली को धर दबोचा।

पकड़े गए नक्सली नरेश गंझू का एक लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उस पर विभिन्न थानों में कुल छह बड़े मामले दर्ज हैं। इन मामलों में लातेहार के बालूमाथ थाने में दो, चतरा के लावालौंग थाने में दो, कुन्दा थाने में एक और सिमरिया थाने में एक मामला दर्ज है।

इन सभी मुकदमों में रंगदारी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, 17 सीएलए (CLA) और गंभीर यूएपीए (UAPA) एक्ट जैसी संगीन धाराएं लगी हुई हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles