Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

UGC का फैसला- आधार लिंक नहीं है तो रुकेगी स्टू़डेंट्स की स्कॉलरशिप


यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने देशभर के छात्रों के लिए फेलोशिप और स्कॉलरशिप को लेकर बड़ा बदलाव किया है। आयोग ने आधार आधारित भुगतान प्रणाली को अनिवार्य कर दिया है। कहा है कि जिन छात्रों का आधार उनके बैंक खाते से लिंक नहीं होगा, उन्हें स्कॉलरशिप या फेलोशिप की राशि नहीं मिलेगी। यूजीसी ने 15 अप्रैल तक आधार सीडिंग (बैंक खाते से आधार लिंक) और आवश्यक विवरण अपडेट करने की अंतिम तिथि तय की है। इसके बाद संबंधित संस्थानों के नोडल अधिकारी 20 अप्रैल तक सभी जानकारियों का सत्यापन करेंगे, ताकि नए शैक्षणिक सत्र में समय पर भुगतान किया जा सके। अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में अध्यक्षता करेंगे प्रो. मिथिलेश रांची| विनोबा भावे विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह 9 और 10 अप्रैल को नगालैंड विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय), कोहिमा में आयोजित दो दिनी अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में एक सत्र की अध्यक्षता करेंगे। नगालैंड विवि की ओर से दो संसारों के बीच: हिन्दी और अंग्रेजी साहित्य में सांस्कृतिक संवाद के रूप में अनुवाद विषय पर इस सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. मिथिलेश सेमिनार में हिंदी साहित्य के साथ-साथ आदिवासी साहित्य के संदर्भ में भी अपने विचार रखेंगे। वे उत्तर-पूर्वी राज्यों और झारखंड के आदिवासी साहित्य के अनुवाद की आवश्यकता पर जोर देंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles