Monday, September 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Watch Video: ममता बनर्जी की विपक्षी एकता पर दिलीप घोष का तंज – मजबूरी में याद आये ‘महात्मा गांधी’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विपक्षी एकजुटता की अपील पर तंज कसा है. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा है कि अपने समय में ममता बनर्जी ने कांग्रेस को भी नहीं पूछा. आज वह मजबूरी में सबके पास दौड़ रही हैं. मंत्री दिलीप घोष ने न्यूटाउन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा- उन्होंने (ममता बनर्जी की पार्टी) जब यहां चुनाव लड़ा, तो किसको पूछा? कांग्रेस को भी नहीं पूछा. जो मुंह में आया बोला. अब ‘मजबूरी में महात्मा गांधी’. आज वे सबके पास दौड़ रही हैं, क्योंकि मामला उल्टा हो गया है.

दिलीप घोष ने कहा कि जनता ने टीएमसी को विपक्ष में बैठने की इतनी बड़ी शक्ति दी है. 81 कोई मामूली संख्या नहीं है. पिछले 5 साल हमारे पास उससे कम संख्या थी. मंत्री ने आगे कहा कि पहले हमारी पार्टी को तोड़कर ले गये. अब वो अपनी पार्टी को एक नहीं कर पा रहे हैं, तो देश को क्या एक करेंगे? कौन उनकी बात मानेगा? इसी बीच, तृणमूल विधायक कुणाल घोष पर हुए हमले को लेकर उन्होंने कहा कि कुणाल घोष जान-बूझकर लोगों को हमले के लिए उकसाते हैं, ताकि खबरों में बने रहें. इतना ही उनका उद्देश्य है.

The post Watch Video: ममता बनर्जी की विपक्षी एकता पर दिलीप घोष का तंज – मजबूरी में याद आये ‘महात्मा गांधी’ appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles