पुलिस बस में बैठाकर सन्नाटे में ले गई, फिर पीटा:होमगार्ड अभ्यर्थियों ने कहा- अधिकारियों ने लड़कियों का कॉलर पकड़ा, गंदी गालियां भी दी

Date:


बेगूसराय में चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हम लोग मंगलवार की रात धरना दे रहे थे। धरनास्थल पर पुलिस आई और हमें बस में बैठाकर शांत जगह ले गई। वहां हमारे साथ मारपीट गई। एसडीएम सर ने लड़कियों का कॉलर पकड़ा, जबकि लेडिज पुलिस भी साथ में थी। लेडिज पुलिस को साइड कर वे खुद डंडा चलाने लगे थे। गंदी गालियां भी हमें दी गई। लाठियों के साथ गोली भी चलाई गई है। हम अपने हक की आवाज उठा रहे थे, जिसपर हमें रोका गया। 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस लाठीचार्ज से इनकार कर रही है। हमलोगों को नियुक्त पत्र दिया जाए अभ्यर्थी श्यामली सहित अन्य ने बताया कि हम लोग धरना स्थल पर बैठे हुए थे, वहां अधिकारी आए और सब को ले जा रहे थे। हम लोगों ने विरोध किया। फिर हम लोगों को भी बस में बैठाकर ले जाया गया। कई लड़कों का मोबाइल भी छीन लिया गया। हम अपने मांग पर अड़े हुए हैं। हम लोगों को नियुक्ति पत्र देकर ट्रेनिंग पर भेजा जाए। हमने कोई चोरी-डकैती नहीं की है जो पीछे हट जाएं। हाईकोर्ट तक जाएंगे और अपने अधिकार के लिए लड़कर हक लेंगे। हमलोग आदेश लेकर धरने पर बैठे थे हर्ल टाउनशिप ग्राउंड से जीरोमाइल तक देर रात तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। अभ्यर्थियों का कहना है कि हम लोग आदेश लेकर रविवार से भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। महीनों पहले शारीरिक दक्षता, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया। हम लोग नियुक्ति पत्र की मांग कर रहे थे। रात में अचानक हमलोगों को धरना स्थल से उठाकर बस में बैठा लिया गया। वहां से हर्ल खाद कारखाना टाउनशिप में लाकर पीटा गया। हमारे आंदोलन का नेतृत्व कर रहे 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हक मांगने पर ऐसा जुल्म किया गया है। 100 अभ्यर्थी धरनास्थल पर थे दरअसल, नियुक्ति पत्र देने की मांग को लेकर बेगूसराय कलेक्ट्रेट के पास भूख हड़ताल कर रहे चयनित 100 होमगार्ड अभ्यर्थियों को धरना स्थल से हटा दिया गया है। रात में डीएम और एसपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी दो बस लेकर मौके पर पहुंचे और सभी को अनशन स्थल से उठाकर बस में बैठा लिया गया। होमगार्ड चयन प्रक्रिया के दौरान 419 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। अभ्यर्थियों का आरोप था कि हम लोगों का मेडिकल टेस्ट करवा लिया गया, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कर लिया गया‌। लेकिन आज तक नियुक्ति पत्र नहीं दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘This happens with every cricketer…you have to be tactical’

3 min readMar 6, 2026 04:59 PM IST 4-0-64-1 is...

Giridih News :69 लाख टन कोयला उत्पादन से पूरा होगा लक्ष्य

जानकारी के मुताबिक सीसीएल मुख्यालय ने गिरिडीह कोलियरी को...

Americans Struggle to Evacuate the Middle East a Week After Strikes

new video loaded: Americans Struggle to Evacuate the Middle...
Join Us WhatsApp