Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में होली के दिन मिला युवक का शव:गला घोंट कर हत्या की आशंका, सिर पर चोट के निशान


समस्तीपुर में होली के दिन एक युवक का शव गांव के ही एक गड्ढे के पास मिला है। मृतक की पहचान गांव के मनोहर मांझी के बेटे सोनू कुमार मांझी (21) के रूप में की गई है। मामला वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ वार्ड एक मोहल्ला का है। सोनू मजदूरी का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही वारिसनगर थाने की पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। सोनू मांझी मजदूरी का काम करता था। होली के दिन घर से निकला था। लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं लौटा। इसके बाद घर के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की, तो गांव में ही एक तारी खाने के पास गड्ढा में उसका शव पड़ा हुआ था। उसके सिर में चोट लगी हुई है, जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को यहां पर लाकर फेंका गया है। हत्या कर शव को फेंकने की आशंका ग्रामीणों के बीच चर्चा यह भी है कि तारी खाने में ताड़ी पीने के दौरान युवकों के साथ इसका विवाद हो गया था। इसी दौरान युवकों ने इसके साथ मारपीट की। गर्दन मरोड़ दिया गया। जिसे इसकी मौत हो गई। इसके बाद इसके शव को गढ्ढा में लाकर फेंक दिया गया। इसके बाद लोगों की नजर पड़ी। वारिसनगर थाना अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि युवक के शरीर पर कहीं इंजरी नहीं है। सिर में चोट के निशान ,है हत्या किस कारण से हुई है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी परिवार के लोगों ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Popular Articles