Top 5 This Week

Related Posts

गोड्डा में सड़क हादसा, मजदूर की मौके पर मौत:तेज रफ्तार हाइवा ने ली जान, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से हुआ फरार


गोड्डा जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना बीती रात तब हुई, जब एक तेज रफ्तार वाहन ने मजदूर को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान मकुंदी डिगवानी निवासी 50 वर्षीय जगदीश यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जगदीश यादव काम खत्म कर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। भागलपुर रोड स्थित रामनगर रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मजदूर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण और नियमित पुलिस गश्त की मांग की है। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

Spread the love

Popular Articles