Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया में 14,866 गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध-DM:बोले- वितरण के लिए नियंत्रण कक्ष, 27 छापेमारी टीमें कर रही निगरानी


अररिया में एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर जिलाधिकारी विनोद दूहन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि जिले में गैस की उपलब्धता पूरी तरह पर्याप्त है। वर्तमान में कुल 14,866 गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिलाधिकारी ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। सभी पंचायतों में कंट्रोल रूम स्थापित गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जिले की सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन और पंचायत भवन पर गैस वितरण कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत और नगर परिषद के अंतर्गत तीन-तीन वार्डों के क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को आसानी से गैस मिल रही है। सभी गैस एजेंसियों में पदाधिकारी और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो वितरण प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, जिले में एक जिला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। यहां जिला आपूर्ति पदाधिकारी, महाप्रबंधक उद्योग और जिला पंचायत पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी तैनात हैं। अनियमितताओं पर कार्रवाई के लिए जिले में 27 छापेमारी टीमों का गठन किया गया है। अब तक 55 गैस एजेंसियों पर 376 छापेमारी की जा चुकी है, जिसमें फारबिसगंज और अररिया से कुल 268 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 14 गैस एजेंसियों पर दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 199 गैस वितरण केंद्र स्थापित किए प्रखंड स्तर पर 199 गैस वितरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी 211 पंचायतों और नगर निकाय क्षेत्रों में कुल 42 क्लस्टर बनाकर गैस वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। जिले की 13 प्रमुख गैस एजेंसियों पर समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) भी तैनात किए गए हैं, जो गैस की उपलब्धता, वितरण और आपूर्ति की दैनिक रिपोर्ट जिला नियंत्रण कक्ष को भेजते हैं। किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06453-222309 जारी किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अररिया शशंभू कुमार रजक, जिला पूर्ति पदाधिकारी अररिया दिनेश पासवान, सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण सुबोध कुमार उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles