Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अवैध कोयला कारोबार को लेकर धनबाद में फायरिंग:छाताबाद में दो गुटों के बीच 50 राउंड फायरिंग, तीन लोग घायल, इलाके में तनाव


कतरास के छाताबाद ग्राउंड के पास बुधवार देर रात करीब 1:25 बजे अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा। अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई। जानकारी के अनुसार 50 से अधिक राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान दोनों गुटों के एक-एक सदस्य समेत कुल तीन लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहम्मद तौसीफ (39) को कंधे में गोली लगी, जिसे पहले स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, नीतीश कुमार यादव के पैर में गोली लगी है। जिसका निचितपुर के एक नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। तीसरे घायल का भी वहीं उपचार जारी है। खबर से संबंधित तस्वीरें देखें… पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए हमलावर बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसके बाद दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। गोलीबारी के बीच तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही कतरास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जब तब पहुंची तब तक दोनों गुटों के लोग फरार हो चुके थे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर छानबीन शुरू कर दी है। देर रात डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। अवैध कोयला कारोबार को लेकर है पुराना विवाद जहां यह गोलीबारी हुई, उसके पास ही एक आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट स्थित है। आसपास लंबे समय से अवैध कोयला खनन का धंधा फल-फूल रहा है। साइकिल और बाइक के जरिए चोरी का कोयला लाकर छाताबाद और स्वास्तिक टॉकीज के बीच बड़े पैमाने पर डंप किया जाता है, जहां से इसे ट्रकों के माध्यम से विभिन्न इलाकों में भेजा जाता है। इस अवैध कारोबार पर कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच लंबे समय से संघर्ष जारी है। पिछले साल मार्च में भी इसी तरह की भिड़ंत में मनोज यादव नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। उस मामले में विकास बजरंगी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। ताजा घटना ने एक बार फिर इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या कह रही है पुलिस दो गुटों के बीच फायरिंग हुई है। तीन लोगों को गोली लगने की सूचना है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। वारदात में शामिल लोगों को ढूंढ़कर गिरफ्तार किया जाएगा।”- अजीत कुमार विमल, एसडीपीओ, बाघमारा

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles