![]()
मुंगेर में असरगंज थाना क्षेत्र के ममई गांव में बुधवार देर शाम घरेलू विवाद को लेकर चाचा और भतीजा के बीच मारपीट हुई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर गश्ती दल के एएसआई शंभू पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) असरगंज पहुंचाया। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. कामिनी ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष विपुल कुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों से मामले की जानकारी ली। डॉ. कामिनी ने बताया कि 50 वर्षीय दिलीप सिंह के चेहरे पर लोहे की रॉड से वार किया गया है, जिससे उनके दाहिने गाल में छेद हो गया है। वहीं, 30 वर्षीय आशुतोष के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल दिलीप सिंह की पुत्री मनीषा ने आरोप लगाया कि आशुतोष और विश्वजीत ने लाठी और रॉड से उनके पिता के साथ मारपीट की। दूसरी ओर, आशुतोष ने भी अपने चाचा दिलीप सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


![IPL 2026 [WATCH]: Virat Kohli shares priceless advice with youngster Vaibhav Suryavanshi after RCB’s historic title triumph](https://crickettimes.com/wp-content/uploads/2026/06/Virat-Kohli-shares-priceless-advice-with-youngster-Vaibhav-Suryavanshi-after-RCBs-historic-title-triumph.webp)