आओ राजनीति करें अब नारी की बारी के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने मुद्दे और राजनीति को लेकर विचार व्यक्त किए। महिलाओं ने कहा कि नेता ऐसा हो जो जनता की सेवा निस्वार्थ कर सके। भ्रष्टाचार को…

आओ राजनीति करें अब नारी की बारी के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने मुद्दे और राजनीति को लेकर विचार व्यक्त किए। महिलाओं ने कहा कि नेता ऐसा हो जो जनता की सेवा निस्वार्थ कर सके। भ्रष्टाचार को दूर करने में सक्षम हो। ऊपर से लेकर नीचे तक सबकी जानकारी रख सके। पुरुषों ने भी महिला सशक्तिकरण के अधिकारों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। मंगलवार को कनखल स्थित कृष्णानगर में आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान की ओर से चाय चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने हमारा नेता कैसा हो इस पर भी अपनी राय रखी। महिलाओं ने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। लेकिन सरकार की ओर से महिलाओं को लेकर सरकार की ओर से संचालित होने वाली योजनाओं का लाभ उन तक नही पहुंच पाता है। योजनाएं चलाई तो जाती है, लेकिन उन्हें धरातल पर नही उतारा जाता है। केवल कागजों तक ही सीमित रह जाती जाती है।
इस अभियान से जुड़ने के लिए क्लिक करें यहां-


