Friday, July 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आओ राजनीति करें: मैं शपथ लेता हूं, वोट डालने के लिए जरूर जाऊंगा , Aao-rajneeti-karein Hindi News

Follow us on Google News
share

खुद मतदान करने के साथ ही पड़ोसियों को भी मतदान स्थल पर पहुंचने के लिए प्रेरित करें। देश की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए एक-एक वोट बहुमूल्य है। गुरुवार को आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ के…

आओ राजनीति करें: मैं शपथ लेता हूं, वोट डालने के लिए जरूर जाऊंगा

खुद मतदान करने के साथ ही पड़ोसियों को भी मतदान स्थल पर पहुंचने के लिए प्रेरित करें। देश की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए एक-एक वोट बहुमूल्य है। गुरुवार को आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ के आओ राजनीति करें अभियान के तहत मतदान का संकल्प लिया गया। कहा कि ‘मैं शपथ लेता हूं, वोट डालने के लिए जरूर जाऊंगा।’ जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के परिसर में गुरुवार को कर्मचारियों और अधिकारियों ने मतदान की शपथ ली। जीपीओ में उत्तराखंड डाक विभाग के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कर्नल सुखदेव राज ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि वोट करने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। शपथ के दौरान निदेशक डाक सेवाएं सत्यकाम, सहायक निदेशक अवरेंद्र कुमार, सीनियर पोस्टमास्टर जेएस बिष्ट, सहायक पोस्टमास्टर दिनेश सजवाण सहित कई मौजूद रहे।  क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा ने कर्मचारियों और अधिकारियों को शपथ दिलाई। अंगरा ने कहा कि मतदान को महापर्व के रूप में लें। अपने मताधिकार का अवश्य इस्तेमाल करें। इस अवसर पर सहायक पासपोर्ट अधिकारी दीपक जोशी, रवि पांडे, वरिष्ठ अधीक्षक सुनील कुमार, महेंद्र सिंह, आनंद सिंह रावत, कृति गर्ग, धन सिंह राणा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

चैशायर होम के कर्मचारियों ने ली मतदान की शपथ 
देहरादून। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के ‘आओ राजनीति करें’ अभियान के तहत गुरुवार को डालनवाला प्रीतम रोड स्थित विशेष बच्चों के आश्रय गृह चैशायर होम के स्टाफ ने मतदान करने की शपथ ली।  चैशायर होम संस्था के सदस्य डा.महेश भंडारी ने मौजूद संस्था के पदाधिकारी और कर्मचारियों से मतदान का संकल्प कराया। डा. महेश भंडारी ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। चुनाव में इस अधिकार का प्रयोग सभी को करना चाहिए। सभी की जिम्मेदारी है कि वोट जरूर करें। मौके पर चैशायर होम संस्था के चेयरमैन पीसी अग्रवाल, अधीक्षक ममता गुप्ता, ब्रिगेडियर (से.नि.) केजी बहल, डा.एसके गोविल, आशुतोष गुप्ता, अविनाश मनचंदा, नीरज गुसाईं, दीपक सिंह मेहर, निर्मला राणा, यशोदा, मंजू, बीएस नेगी, भारती राणा आदि मौजूद रहे।   

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles