Saturday, June 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आज प्रेमिका की आने वाली है बारात:कोडरमा में नाबालिग प्रेमी ने दी फंदे से झूल कर जान, प्रेमिका के परिजन शादी को नहीं थे तैयार


कोडरमा के सतगांवां थाना क्षेत्र के सियास मुशहरिया गांव में 17 साल के रंजीत मुसहर (पिता नरेश मुसहर) ने फंदे से झूल कर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। शनिवार सुबह जब रंजीत काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों को चिंता हुई। उसके पिता नरेश मुसहर जब उसे जगाने उसके कमरे के पास पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो आशंका होने पर दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला शव दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करते ही परिजन स्तब्ध रह गए। रंजीत कमरे के अंदर फांसी के फंदे से झूल रहा था। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, रंजीत का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहता था। हालांकि, युवती के परिजनों ने इस रिश्ते को अस्वीकार कर दिया। उसकी शादी किसी अन्य युवक से तय कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि आज ही युवती के घर बारात आने वाली है। इसी से आहत होकर रंजीत ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भेजा घटना की सूचना मिलते ही सतगांवां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। पुलिस फिलहाल परिजनों से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने पिता के पांच पुत्रों में सबसे बड़ा था। गांव के आसपास मजदूरी कर परिवार चलाने में मदद करता था। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles