![]()
अविराम स्कूल ऑफ एक्सीलेंसी में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय के सचिव इंद्रजीत भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने कहा आदिवासी हमारे देश और विश्व की आत्मा है। वे वनों, की असुर, बिरहोर, खारिया आदि यहां के मूल आदिवासी है वे वनों, नदियों और प्रकृति को सबसे करीब से संरक्षित कर रहे है, आदिवासी जंगल पर निर्भर है और जंगल के कम होने से आदिवासी का स्थानांतरण भी हो रहा है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसीपल खुशी प्यारी टोप्पो व विद्यालय के शिक्षक चीनीवास, सुनीता, परमानंद, विद्या भूषण, विकाश, काजल, संगीता, पूजा, प्राची, तारामणि, बबीता, प्रीति, अफसाना, खालिदा, शुभम और सुप्रिया सहित अन्य मौजूद थे।


