Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आरा में संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की मौत:भाई बोला- बहुत ज्यादा नशा करता था, घूर से घूमने के लिए निकला था…वापस नहीं लौटा


भोजपुर में संदिग्ध हालत में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सदर अस्पताल के इमरेंजी वार्ड में एडमिट था। मृतक की पहचान मीरगंज मोहल्ला के संतोष कुमार(60) के तौर पर हुई है। घटना टाउन थाना क्षेत्र की है। मृतक के छोटे भाई रविंद्र साह ने बताया कि भैया बहुत नशा करते थे। इंजेक्शन भी लेते थे। सोमवार रात करीब आठ बजे घर से घूमने के लिए निकले थे। उसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच बुधवार को पुलिस से सूचना मिली कि सदर अस्पताल में उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लेकर आ गए। घर में मचा कोहराम मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार बुजुर्ग की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। आठ भाई-बहन में 5वें नंबर पर था। मौत के बाद परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles