
Bengal Police Medal List: स्वतंत्रता दिवस पर पश्चिम बंगाल कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 14 अधिकारियों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया जायेगा. इसमें आसनसोल-दुर्गापुर कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर डॉ प्रणव कुमार भी शामिल हैं. उल्लेखनीय और सराहनीय सेवाओं के लिए सरकार पुलिसकर्मियों को पुलिस मेडल से सम्मानित करती है. इस साल 6 आईपीएस अफसरों को चीफ मिनिस्टर मेडल फॉर आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन और 8 अधिकारियों को मेरिटोरियस कंट्रीब्यूशन के लिए पुलिस मेडल प्रदान किया जायेगा.
मुख्यमंत्री मेडल पाने वाले अधिकारियों के नाम
- दमयंती सेन (Damayanti Sen), आईपीएस
- अजय कुमार (Ajay Kumar), आईपीएस
- नीरज कुमार सिंह (Neeraj Kumar Singh), आईपीएस
- के जयरामन (K Jayaraman), आईपीएस
- डॉ प्रणव कुमार (Pranab Kumar), आईपीएस
- कुणाल अग्रवाल (Kunal Aggarwal), आईपीएस
मेरिटोरियस कंट्रीब्यूशन पाने वाले 8 आईपीएस
- कंकर प्रसाद बारुई
- सुनील कुमार यादव
- राठौर अमित कुमार भारत
- सूर्य प्रताप यादव
- अंशुमान साहा
- पुष्पा
- सचिन मक्कर
- अरविंद कुमार आनंद
ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस से पहले बंगाल में तबाही की साजिश! पूर्व बर्द्धमान से बीरभूम तक मिला बमों का जखीरा
The post आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस कमिश्नर डॉ प्रणव कुमार समेत पश्चिम बंगाल के 14 IPS को पुलिस मेडल appeared first on Prabhat Khabar.

